सब्सक्राइब करें

LPG Crisis: 25, 35 या 45 दिन कितने दिन में आपको मिलेगा गैस सिलिंडर? सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Wed, 25 Mar 2026 12:19 PM IST
सार

LPG Gas Cylinder Delivery New Rule: कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी होने को लेकर फिर से नया नियम आ गया है जिसमें 35 दिन का समय बताया जा रहा है, लेकिन अब इस पर सरकार ने अपनी तरफ से सप्ष्टीकरण दिया है।

विज्ञापन
In how many days will you get the gas cylinder, 25, 35 or 45 days check here lpg new rule
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है? - फोटो : Amar Ujala

LPG Gas Delivery New Rule: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत में इसका असर एलपीजी गैस की किल्लत के रूप में नजर आ रहा है। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर नए नियम का दावा किया जा रहा है।



दावे किए गए इस नए नियम के मुताबिक, अब गैस सिलिंडर की डिलीवरी 35 दिन में होगी। जबकि, पहले ही इस समय सीमा को 21 दिन से बढ़कार 25 दिन किया गया था। वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना से जुडे लोगों के लिए नियम अलग हैं। ऐसे में लोग उलझन में हैं कि वो गैस सिलिंडर कितने दिन में बुक कर पाएंगे? वहीं, अब सरकार का इस पर स्पष्टीकरण आ गया है जो आपकी चिंताओं को दूर कर सकता है और आपको एक स्पष्ट जवाब मिल सकता है। चलिए जानते हैं सरकार ने इस पर क्या कहा है...

Trending Videos
In how many days will you get the gas cylinder, 25, 35 or 45 days check here lpg new rule
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है? - फोटो : Adobe stock

पहले जानते हैं क्या दावा किया जा रहा है

  • सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर के डिलीवरी समय को 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है
  • साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर ये लिमिट 45 दिन की बताई जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
In how many days will you get the gas cylinder, 25, 35 or 45 days check here lpg new rule
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है? - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने दिया स्पष्टीकरण

  • दरअसल, सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्टों में एलपीजी रिफिल बुकिंग की संशोधित समयसीमा का दावा किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शनों के लिए 45 दिन, सिंगल बॉटल कनेक्शनों (जिनके पास एक गैस कनेक्शन पर एक सिलिंडर है) के लिए 25 दिन और गैर-पीएमयूवाई डबल बॉटल कनेक्शनों (जिनके पास एक गैस कनेक्शन पर दो सिलिंडर है) के लिए 35 दिन। ऐसे में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ये स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है।
In how many days will you get the gas cylinder, 25, 35 or 45 days check here lpg new rule
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है? - फोटो : ANI

सभी के लिए बुकिंग के लिए 25 दिनों का इंतजार जरूरी

  • ऐसे में साफ होता है कि चाहे आपके पास एक गैस कनेक्शन पर दो सिलिंडर है या एक सिलिंडर या फिर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेते हैं, तो आपको भी 25 दिन बाद ही गैस सिलिंडर मिलेगा
  • हालांकि, शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग की समय सीमा 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन ही जारी रहेगी और ये सभी तरह के गैस कनेक्शनों पर लागू होती है
विज्ञापन
In how many days will you get the gas cylinder, 25, 35 or 45 days check here lpg new rule
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है? - फोटो : ANI

पीएम उज्जवला योजना वाले कब कर पाएंगे बुकिंग?

  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से आए स्पष्टीकरण में साफ कहा गया है कि जिन लोगों के पास प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन है। उन्हें भी बाकी सभी की तरह 25 दिनों बाद ही गैस सिलिंडर मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed