सब्सक्राइब करें

Water Hardness: बाथरूम के फर्श पर जम गई है सफेद परतें, सिर्फ 10 रुपये के इस सामान से दिखने लगेगा नया जैसा

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 25 Mar 2026 02:47 PM IST
सार

10 Rupee Hack For Clean Bathroom:  जिन क्षेत्रों में खारा पानी आता है वहां के बाथरुम जिद्दी सफेद दाग देखने को मिलते हैं, जिसे रगड़-रगड़ कर साफ करने पर भी नहीं साफ होते हैं। ऐसे में आप इस सस्ते केमिकल से आसानी से सफेद दाग साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
How to Remove Hard Water Stains from Bathroom Floor Using Vinegar and Lemon in hindi
बाथरुम साफ करने के टिप्स - फोटो : AI

Remove Hard Water Stains From Bathroom Tiles: अक्सर बाथरुम को साफ करने के बाद भी फर्स पर सफेद दाग नहीं छुटते हैं। असल में ये जिद्दी सफेद दाग नल से आने वाले खारे पानी के कारण बाथरूम की टाइल्स पर जमने लगता है। ये परतें असल में मैग्नीशियम और कैल्शियम के जमाव से बनती हैं, जिन्हें साधारण साबुन या सर्फ से साफ करना लगभग नामुमकिन होता है। 



लोग अक्सर इन्हें हटाने के लिए महंगे एसिड या क्लीनर का सहारा लेते हैं, जो फर्स और टाइल्स की चमक भी छीन लेते हैं और हाथों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आसानी से आप इन दागों को छुड़ा सकते हैं।

जी हां, अगर आप सिर्फ 10 रुपये का सफेद सिरका ( व्हाइट वेनेगर ) से इस सफेद दाग को छुड़ाते हैं तो आपका फर्श बिल्कुल नए जैसा हो सकता है। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Trending Videos
How to Remove Hard Water Stains from Bathroom Floor Using Vinegar and Lemon in hindi
व्हाइट वेनेगर की मदद से फर्श के हार्ड वाटर साफ करें - फोटो : Adobe stock

सफेद सिरके और बेकिंग सोडा का जादुई मिश्रण

  • फर्श की सफाई के लिए सफेद सिरके में थोड़ा पानी और किचन से एक चम्मच बेकिंग सोडा लेकर मिलाएं।
  • इस घोल को सफेद परतों वाली जगह पर स्प्रे करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • सोडा और सिरके का रिएक्शन परतों को जड़ से काट देता है। इसके बाद एक पुराने ब्रश या स्क्रब से हल्के हाथों से रगड़ें और पानी से धो लें। आप देखेंगे कि बिना किसी महंगे केमिकल के टाइल्स बिल्कुल नई जैसी चमकने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Remove Hard Water Stains from Bathroom Floor Using Vinegar and Lemon in hindi
बाथरूम में साफ-सफाई रखें विशेष ध्यान - फोटो : Adobe Stock
नलों और शावर पर जमी परत कैसे हटाएं?
  • स्टील के नलों और शावर हेड पर जमी सफेद पपड़ी को हटाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है।
  • इसके लिए एक प्लास्टिक की थैली में सिरका भरें और उसे रबर बैंड की मदद से नल या शावर पर ऐसे बांधें कि वह पूरी तरह डूब जाए।
  • रात भर इसे ऐसे ही छोड़ दें और सुबह किसी खराब और पुराने टूथब्रश से साफ करें। सिरके का एसिडिक गुण खारे पानी के जमाव को पूरी तरह घोल देगा, जिससे पानी का बहाव भी बेहतर हो जाएगा।
How to Remove Hard Water Stains from Bathroom Floor Using Vinegar and Lemon in hindi
बाथरूम में साफ-सफाई - फोटो : Adobe Stock

नींबू और नमक का असरदार फार्मूला

  • अगर दाग बहुत पुराने और गहरे हैं, तो आधे कटे हुए नींबू पर थोड़ा सा नमक छिड़कें।
  • इसे दाग वाली जगह पर सीधे रगड़ें। नींबू का सिट्रिक एसिड और नमक का खुरदरापन मिलकर जिद्दी से जिद्दी परत को हटा देते हैं।
  • यह तरीका न सिर्फ सफाई करता है बल्कि बाथरूम से आने वाली सीलन की दुर्गंध को भी दूर कर एक ताजगी भरी खुशबू छोड़ता है। अच्छी बात ये है कि यह पूरी तरह इको-फ्रेंडली है और फर्श की पॉलिश को नुकसान नहीं पहुंचाता।
विज्ञापन
How to Remove Hard Water Stains from Bathroom Floor Using Vinegar and Lemon in hindi
बाथरूम साफ करने के घरेलू उपाय - फोटो : Adobe Stock
कम खर्च में चमकदार और सुरक्षित बाथरूम
  • आज के समय के इस दौर में जहां केमिकल वाले क्लीनर पर्यावरण और सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रहे हैं, वहां ये घरेलू उपाय सबसे बेहतर हैं।
  • महीने में कम से कम एक बार इस नुस्खे का उपयोग करने से खारे पानी की परतें कभी जमा नहीं होंगी।
  • ध्यान रखें सफाई सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि हाइजीन के लिए भी जरूरी है।
  • टाइल्स के कोनों में जमी गंदगी बैक्टीरिया का घर होती है। इसलिए आज ही पुराने दिख रहे बाथरूम को बिना किसी बड़े खर्च के नया बनाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed