Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
In how many days will you get the gas cylinder, 25, 35 or 45 days check here lpg new rule
{"_id":"69c362e23c0649f4c80db682","slug":"in-how-many-days-will-you-get-the-gas-cylinder-25-35-or-45-days-check-here-lpg-new-rule-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: 25, 35 या 45 दिन कितने दिन में आपको मिलेगा गैस सिलिंडर? सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Crisis: 25, 35 या 45 दिन कितने दिन में आपको मिलेगा गैस सिलिंडर? सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:19 PM IST
सार
LPG Gas Cylinder Delivery New Rule: कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एलपीजी गैस सिलिंडर की डिलीवरी होने को लेकर फिर से नया नियम आ गया है जिसमें 35 दिन का समय बताया जा रहा है, लेकिन अब इस पर सरकार ने अपनी तरफ से सप्ष्टीकरण दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
LPG Gas Delivery New Rule: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत में इसका असर एलपीजी गैस की किल्लत के रूप में नजर आ रहा है। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर नए नियम का दावा किया जा रहा है।
दावे किए गए इस नए नियम के मुताबिक, अब गैस सिलिंडर की डिलीवरी 35 दिन में होगी। जबकि, पहले ही इस समय सीमा को 21 दिन से बढ़कार 25 दिन किया गया था। वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना से जुडे लोगों के लिए नियम अलग हैं। ऐसे में लोग उलझन में हैं कि वो गैस सिलिंडर कितने दिन में बुक कर पाएंगे? वहीं, अब सरकार का इस पर स्पष्टीकरण आ गया है जो आपकी चिंताओं को दूर कर सकता है और आपको एक स्पष्ट जवाब मिल सकता है। चलिए जानते हैं सरकार ने इस पर क्या कहा है...
Trending Videos
2 of 5
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है?
- फोटो : Adobe stock
पहले जानते हैं क्या दावा किया जा रहा है
सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर के डिलीवरी समय को 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है
साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर ये लिमिट 45 दिन की बताई जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है?
- फोटो : अमर उजाला
सरकार ने दिया स्पष्टीकरण
दरअसल, सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्टों में एलपीजी रिफिल बुकिंग की संशोधित समयसीमा का दावा किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शनों के लिए 45 दिन, सिंगल बॉटल कनेक्शनों (जिनके पास एक गैस कनेक्शन पर एक सिलिंडर है) के लिए 25 दिन और गैर-पीएमयूवाई डबल बॉटल कनेक्शनों (जिनके पास एक गैस कनेक्शन पर दो सिलिंडर है) के लिए 35 दिन। ऐसे में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ये स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है।
4 of 5
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है?
- फोटो : ANI
सभी के लिए बुकिंग के लिए 25 दिनों का इंतजार जरूरी
ऐसे में साफ होता है कि चाहे आपके पास एक गैस कनेक्शन पर दो सिलिंडर है या एक सिलिंडर या फिर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेते हैं, तो आपको भी 25 दिन बाद ही गैस सिलिंडर मिलेगा
हालांकि, शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग की समय सीमा 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन ही जारी रहेगी और ये सभी तरह के गैस कनेक्शनों पर लागू होती है
विज्ञापन
5 of 5
कौन कितने सिलिंडर बुक कर सकता है?
- फोटो : ANI
पीएम उज्जवला योजना वाले कब कर पाएंगे बुकिंग?
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से आए स्पष्टीकरण में साफ कहा गया है कि जिन लोगों के पास प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन है। उन्हें भी बाकी सभी की तरह 25 दिनों बाद ही गैस सिलिंडर मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।