सब्सक्राइब करें

Petrol Limit: जान लें कितना पेट्रोल रख सकते हैं घर पर, इस तय लिमिट से रखा ज्यादा तो जेल जाना पक्का; नियम जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 24 Mar 2026 03:25 PM IST
सार

Fine For Illegal Petrol Storage: इन दिनों बहुत से लोग पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के डर से घर पर डीजल और पेट्रोल स्टोर करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सभी लोगों को ये पता होना चाहिए कि घर पर पेट्रोल रखने के सरकार के सख्त नियम हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर जेल तक के प्रावधान हैं।

विज्ञापन
Petrol Storage Limits at Home India Legal Limits, PESO Rules and Penalties know in hindi
पेट्रोल-डीजल - फोटो : Amar Ujala

Maximum Petrol Limit At Home India : अक्सर गाड़ियों में ईंधन खत्म होने के डर से लोग घर पर ही पेट्रोल स्टोर करके रख लेते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि घर डिजल या पेट्रोल रखने को लेकर सख्त नियम हैं? बता दें कि भारत में पेट्रोलियम अधिनियम, 1934 और पेट्रोलियम नियम, 2002 के तहत घर पर ईंधन रखने के बेहद सख्त कानून हैं।



पेट्रोल एक अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ है, जिसकी एक छोटी सी चिंगारी भीषण तबाही मचा सकती है। इन नियमों के मुताबिक एक आम नागरिक बिना किसी विशेष लाइसेंस के अपने घर में अधिकतम 30 लीटर पेट्रोल ही रख सकता है। मगर इस छूट के साथ भी कई कड़े नियम जुड़े हैं।

अगर कोई तय सीमा से अधिक पेट्रोल रखते पाया जाता है, तो भारी जुर्माने के साथ-साथ आपको कानूनी कार्रवाई और जेल का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए सुरक्षा और कानून के लिहाज से यह जानना जरूरी है कि ईंधन भंडारण की सही प्रक्रिया क्या है।

Trending Videos
Petrol Storage Limits at Home India Legal Limits, PESO Rules and Penalties know in hindi
Petrol Pump - फोटो : AdobeStock

बिना लाइसेंस पेट्रोल रखने के नियम

  • वैसे तो आप 30 लीटर तक पेट्रोल रख सकते हैं, लेकिन इसे भी रखने के कुछ सख्त नियम हैं।
  • नियम कहता है कि प्रत्येक कंटेनर की क्षमता 25 लीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • साथ ही पेट्रोल को प्लास्टिक की बोतलों या कांच के जार में रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। 
  • इसे सिर्फ 'लीक-प्रूफ' धातु के डिब्बों में ही रखना चाहिए। अगर आपके पास भंडारण के लिए सही सुरक्षा उपकरण नहीं हैं, तो 1 लीटर पेट्रोल रखना भी अवैध माना जा सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol Storage Limits at Home India Legal Limits, PESO Rules and Penalties know in hindi
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock

30 लीटर से ज्यादा के लिए चाहिए लाइसेंस

  • अगर आपको किसी विशेष कार्य या बिजनेस के लिए 30 लीटर से अधिक पेट्रोल की जरूरत है, तो आपको PESO (Petroleum and Explosives Safety Organization) से लाइसेंस लेना होगा।
  • बिना अनुमति के भारी मात्रा में पेट्रोल का स्टॉक करना एक गंभीर अपराध है।
  • लाइसेंस मिलने के बाद भी, आपको भंडारण के लिए एक अलग सुरक्षित स्थान बनाना होता है, जो मुख्य आवासीय क्षेत्र से दूर और हवादार हो। 
  • इन नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन आपका स्टॉक जब्त कर सकता है और आपका चालान काट सकता है।
Petrol Storage Limits at Home India Legal Limits, PESO Rules and Penalties know in hindi
जुर्माना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Graphics

घर में पेट्रोल रखने के बड़े खतरे

  • पेट्रोल का 'फ्लैश पॉइंट' बहुत कम होता है, जिसका मतलब है कि यह सामान्य तापमान पर भी वाष्पित होकर हवा में फैल जाता है।
  • बंद कमरे में पेट्रोल की गंध न सिर्फ सेहत के लिए हानिकारक है, बल्कि यह एक अदृश्य बम की तरह हो सकती है।
  • जरा सा घर्षण या बिजली के स्विच की चिंगारी भी बड़े विस्फोट का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
Petrol Storage Limits at Home India Legal Limits, PESO Rules and Penalties know in hindi
कानून का उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है - फोटो : अमर उजाला
कानून तोड़ने पर होगी ये सजा
  • पेट्रोलियम अधिनियम की धारा 23 के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त दंड का प्रावधान है।
  • पहली बार अपराध: एक महीने तक की साधारण जेल या ₹1,000 तक का जुर्माना, या दोनों।
  • दोबारा अपराध: अपराध दोहराने पर 3 महीने तक की जेल या ₹5,000 तक का जुर्माना, या दोनों हो सकता है।
  • कानून आपकी और समाज की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, इसलिए नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed