सब्सक्राइब करें

Ticket Cancel: कंफर्म टिकट कैंसिल करने के नियम में बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 24 Mar 2026 05:45 PM IST
सार

IRCTC Refund Policy 8 Hours Before Departure: भारतीय रेलवे में टिकट बुकिग से जुड़े कुछ बड़े बदलाव हुए हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए। टिकट को कैंसिल करने के रिफंड में और बोर्डिंग स्टेशन बदलने से जुड़े नियमों में बदलाव हुए हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Ticket Cancellation Rules Change: Indian Railways New Refund and Cancellation Policy from April 1 Explained
टिकट कैंसिल नया नियम - फोटो : AdobeStock

New railway ticket cancellation rules April: भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। रेल मंत्रालय ने टिकट कैंसिलेशन और बोर्डिंग स्टेशन बदलने के नियमों में बड़े बदलावों की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। नए नियमों के तहत अब कंफर्म टिकट को ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही रिफंड मिल सकेगा। बता दें कि पहले यह समय सीमा 4 घंटे की थी। 



यह कदम चार्ट तैयार होने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और आरएसी (RAC) व वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ाने के लिए उठाया गया है। ये नियम 1 से 15 अप्रैल के बीच अलग-अलग फेज में पूरे देश में प्रभावी हो जाएंगे।

Trending Videos
Ticket Cancellation Rules Change: Indian Railways New Refund and Cancellation Policy from April 1 Explained
रेलवे रिफंड पॉलिसी - फोटो : AdobeStock

8 घंटे पहले कैंसिलेशन और रिफंड का नया गणित

  • अब अगर आप अपनी यात्रा कैंसिल करना चाहते हैं, तो रिफंड पाने के लिए आपको ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर से कम से कम 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करना होगा।
  • पहले यात्री 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल कर रिफंड ले सकते थे, लेकिन अब देरी करने पर आपकी जमा राशि डूब सकती है।
  • रेलवे का मानना है कि इस बदलाव से अंतिम समय में होने वाली अफरा-तफरी कम होगी और खाली सीटों का आवंटन अन्य जरूरतमंद यात्रियों को समय रहते किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ticket Cancellation Rules Change: Indian Railways New Refund and Cancellation Policy from April 1 Explained
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा में बड़ी राहत

  • यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अब बोर्डिंग पॉइंट बदलने की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
  • अब आप ट्रेन छूटने के निर्धारित समय से मात्र 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे।
  • अभी तक यह सुविधा केवल चार्ट तैयार होने तक ही उपलब्ध थी। अब अंतिम समय में भी यात्रा की योजना बदलने पर यात्रियों को अपनी सीट खोने का डर नहीं रहेगा, जिससे सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा।
Ticket Cancellation Rules Change: Indian Railways New Refund and Cancellation Policy from April 1 Explained
1 अप्रैल नए नियम - फोटो : Adobe Stock
1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक फेज में लागू होंगे नियम
  • रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ये बदलाव एक साथ नहीं, बल्कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग चरणों में लागू किए जाएंगे।
  • रेलवे की वेबसाइट और ऐप पर भी इन नियमों का विस्तृत विवरण जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Ticket Cancellation Rules Change: Indian Railways New Refund and Cancellation Policy from April 1 Explained
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
यात्रियों को रखना होगा समय का खास ख्याल
  • रेलवे के इन नए नियमों का सीधा उद्देश्य सिस्टम में पारदर्शिता लाना और सीटों को जरूरतमंद यात्रियों को आवंटित करना है।
  • हालांकि कैंसिलेशन के लिए 8 घंटे की शर्त थोड़ी सख्त लग सकती है, लेकिन बोर्डिंग स्टेशन बदलने की 30 मिनट की मोहलत यात्रियों के लिए बड़ी राहत है।
  • आज के इस आधुनिक दौर में अपनी टिकट बुकिंग और यात्रा के समय का तालमेल बिठाकर आप किसी भी वित्तीय नुकसान से बच सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed