IRCTC Thailand Package: विदेश में घुमाने के लिए आईआरसीटीसी समय समय पर कई टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी सिलसिले में उसने थाईलैंड घुमाने के लिए एक नया टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है। इसमें आपको बैंकॉक व पटाया जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। यह टूर पैकेज कुल 4 रात और 5 दिन का है। इसकी शुरुआत 24 अप्रैल 2026 से हो रही है। इस टूर का पैकेज कोड SHO12 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी जरूरत को देखते हुए सभी जरूरी सुविधाओं को शामिल किया गया है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो बिना ज्यादा झंझट के थाईलैंड घूमना चाहते हैं।
IRCTC Tour Package: बिना किसी झंझट के घूमें बैंकॉक और पटाया; IRCTC लाया थाईलैंड टूर पैकेज, जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:17 PM IST
सार
IRCTC Thailand Tour: आईआरसीटीसी ने हैदराबाद से थाईलैंड घुमाने के लिए एक खास टूर पैकेज पेश किया है। इसमें बैंकॉक और पटाया की सैर कराई जाएगी। 4 रात और 5 दिन के इस पैकेज में फ्लाइट, होटल, भोजन, बस, गाइड और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन