सब्सक्राइब करें

Flight Rule: फ्लाइट में खराब हो जाए तबीयत या हो जाए मौत, तो क्या एयरलाइंस देती है मुआवजा? नियम जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 24 Mar 2026 03:18 PM IST
सार

Flight Rule In Hindi: एक बुजुर्ग महिला की हाल ही में एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान मौत हो गई। ऐसे में ये बात चर्चा में है कि अगर किसी यात्री की फ्लाइट में तबीयत खराब होती है या निधन हो जाता है, तो क्या एयरलाइन इसका मुआवजा देती है या नहीं?

विज्ञापन
Do airlines provide compensation if a passenger facing sudden health problem or dies during a flight
हवाई जहाज में किसी की मौत होने पर कितना मुआवजा मिलता है? - फोटो : Amar Ujala

Airlines Compensation Policy: जब भी बात किसी सफर पर जाने की आती है, तो लोग अपनी-अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से वाहन चुनते हैं। कोई अपनी कार से सफर करता है तो कोई ट्रेन या बस से यात्रा पर जाता है। पर जो लोग सफर को कम समय में पूरा करना चाहते हैं, वे फ्लाइट से यात्रा करते हैं।



वहीं, हवाई यात्रा करने के कई नियम हैं जिनका पालन करना होता है। अगर पैसेंजर इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें दिक्कत हो सकती है। पर क्या आप ये जानते हैं कि क्या अगर किसी फ्लाइट में किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाती है या उसका निधन हो जाता है तो क्या एयरलाइन कंपनी मुआवजा देती है या नहीं? चलिए जानते हैं इस नियम के बारे में...

Trending Videos
Do airlines provide compensation if a passenger facing sudden health problem or dies during a flight
हवाई जहाज में किसी की मौत होने पर कितना मुआवजा मिलता है? - फोटो : freepik

मामला क्या है?

  • एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में मौत का मामला सामने आया
  • यहां फ्लाइट में टेकऑफ के लगभग एक घंटे बाद एक महिला यात्री की तबीयत अचानक खराब हुई और फिर उनकी मौत हो गई
  • यहां ये जान लें कि फ्लाइ को बीच में नहीं रोका गया और महिला के शव को विमान में पीछे रख दिया गया और फ्लाइट गंतव्य पर आकर ही रूकी
विज्ञापन
विज्ञापन
Do airlines provide compensation if a passenger facing sudden health problem or dies during a flight
हवाई जहाज में किसी की मौत होने पर कितना मुआवजा मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

फ्लाइट में क्या होती है इमरजेंसी स्थिति?

  • एयरलाइन के नियमों के मुताबिक, जब विमान में आग लग जाए
  • फ्लाइट में धुआं भर जाए
  • केबिन प्रेशर खराब हो जाए
  • क्रू मेंबर्स या यात्रियो को जान का खरा हो
  • मौसम खराब हो
  • बम की धमकी हो
  • इंजन या ईंधन की दिक्कत हो आदि, तभी इमरजेंसी माना जाता है
Do airlines provide compensation if a passenger facing sudden health problem or dies during a flight
हवाई जहाज में किसी की मौत होने पर कितना मुआवजा मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

फ्लाइट में तबीयत बिगड़ना या मौत होना इमरजेंसी होती है या नहीं?

  • पहले तो ये जान लें कि फ्लाइट में हर स्वास्थ्य समस्या का इमरजेंसी नहीं माना जाता
  • किसी यात्री की अगर तबीयत बिगड़ती है या फिर मौत हो जाती है, तो ऐसी स्थिति तो इमरजेंसी नहीं माना जाता और फ्लाइट जारी रहती है
  • किसी यात्री की अगर मौत हो जाती है, तो उस बॉडी को ढककर खाली सीट या प्लेन के किसी अलग हिस्स में रखा जाता है और फिर लैंडिग से पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी और पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है
विज्ञापन
Do airlines provide compensation if a passenger facing sudden health problem or dies during a flight
हवाई जहाज में किसी की मौत होने पर कितना मुआवजा मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

मेडिकल इमरजेंसी में किन नियमों को किया जाता है फॉलो?

  • किसी यात्री की तबीयत खराब होने पर उसे प्राथमिक उपचार क्रू की तरफ से दिया जाता है जैसे, सीपीआर आदि
  • फ्लाइट में कोई डॉक्टर अगर होता है तो उसकी मदद ली जाती है
  • इसके बाद पायलट को मामले के बारे में बताय जाता है और अगर जरूरत होती है, तो नजदीकी एयरपोर्ट पर प्लेन को उतारा जा सकता है
  • हालांकि, जब लगता है कि प्लेन उतारकर यात्री की जान बच सकती है, तभी प्लेन को नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारा जाता है। ये फैसला पूरी तरह से गंभीरता और उस वक्त की स्थिति पर ही निर्भर करता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed