QR Code Scam Prevention: डिजिटल इंडिया के दौर में क्यूआर कोड ने भुगतान को बेहद आसान बना दिया है, लेकिन यही सुविधा अब साइबर ठगों का बड़ा हथियार बनती जा रही है। अक्सर लोग यह बुनियादी बात भूल जाते हैं कि क्यूआर कोड का इस्तेमाल केवल पैसे भेजने के लिए किया जाता है, न कि पैसे प्राप्त करने के लिए।
{"_id":"69c39bb8ad39df2187019766","slug":"qr-code-scam-awareness-why-you-should-never-scan-qr-to-receive-money-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"QR Code Scam: कहीं भी क्यूआर कोड स्कैन करने से पहले ये 2 चीजें जरूर जांचें, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
QR Code Scam: कहीं भी क्यूआर कोड स्कैन करने से पहले ये 2 चीजें जरूर जांचें, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:54 PM IST
सार
How To Identify Fake QR Codes: हर गुजरते साल के साथ ऑनलाइन स्कैम के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड होना काफी आम हो चुका है। इस ऑनलाइन फ्रॉड का एक सबसे आम तरीका है क्यूआर स्कैन। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
क्यूआर स्कैम से कैसे बचें?
- फोटो : AI
Trending Videos
क्यू आर स्कैम से सावधान रहें
- फोटो : FREEPIK
पैसे पाने के लिए पिन की जरूरत क्यों नहीं?
- साइबर सुरक्षा का सबसे पहला नियम है कि पैसे प्राप्त करने के लिए आपको कभी भी यूपीआई पिन डालने या क्यूआर कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं होती।
- अगर कोई आपसे कहता है कि पैसे लेने के लिए स्कैन करें, तो समझ लीजिए कि वह धोखाधड़ी कर रहा है।
- ठग अक्सर 'पेमेंट पेंडिंग' या 'रिवॉर्ड पॉइंट' का झांसा देकर आपको कोड भेजते हैं। जैसे ही आप पिन डालते हैं, आप अनजाने में अपने बैंक खाते से पैसे निकालने की अनुमति दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी क्यूआर कोड कैसे पहचानें?
- फोटो : FREEPIK
फर्जी क्यूआर कोड की पहचान कैसे करें?
- सार्वजनिक स्थानों, पेट्रोल पंपों या दुकानों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने से पहले उसे ध्यान से देखें।
- जालसाज अक्सर असली मर्चेंट बोर्ड के ऊपर अपना फर्जी स्टिकर चिपका देते हैं। अगर कोड उखड़ा हुआ या किसी स्टिकर के ऊपर लगा हुआ दिखे, तो भुगतान न करें।
- स्कैन करने के बाद ऐप पर आने वाले नाम की पुष्टि दुकानदार से जरूर करें। अगर नाम संदेहास्पद लगे या किसी व्यक्तिगत खाते का हो, तो तुरंत रुक जाएं और नकद या अन्य माध्यम का चुनाव करें।
Scam Alert
- फोटो : FREEPIK
धोखाधड़ी होने पर तुरंत क्या करें?
- अगर गलती से आपने कोड स्कैन कर दिया है और पैसे कट गए हैं, तो सबसे पहले अपने बैंक को सूचित कर अपना खाता या यूपीआई सेवा ब्लॉक कराएं।
- इसके तुरंत बाद नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या 'cybercrime.gov.in' पर शिकायत दर्ज करें।
- आज के नए नियमों के तहत अगर आप फ्रॉड के शुरुआती 2 घंटों के भीतर शिकायत करते हैं, तो आपके पैसे वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
क्यूआर कोन स्कैन करते समय सतर्क रहें
- फोटो : FREEPIK
सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है
- तकनीक हमें सुविधा देती है लेकिन हमारी एक छोटी सी लापरवाही उसे मुसीबत बना सकती है।
- क्यूआर कोड स्कैन करते समय हमेशा सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक या कोड पर भरोसा न करें।
- आज के इस हाई-टेक युग में अपनी डिजिटल आदतों को 'स्मार्ट' बनाएं और दूसरों को भी इस खतरे के प्रति जागरूक करें।
- ध्यान रखें यूपीआई पिन की जरूरत तभी होती है जब पैसे भेजने होते हैं, किसी भी तरह का पैसा रिसिव करने के लिए यूपीआई पिन की जरूरत नहीं होती है।