सब्सक्राइब करें

Mahila Samriddhi Yojana: किसे मिलेंगे हर महीने 2500 रुपये-किसे नहीं? आवेदन से लेकर पात्रता तक यहां जानें सबकुछ

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Wed, 25 Mar 2026 03:20 PM IST
सार

Mahila Samriddhi Yojana Kya Hai: दिल्ली सरकार ने बीते दिन जारी हुए दिल्ली के बजट में महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की घोषणा कर दी है। आप यहां इस योजना में आवेदन करने से लेकर पात्रता और डॉक्यूमेंट्स जैसी जरूरी चीजों के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
Mahila Samriddhi Yojana Women in Delhi to Get Rs 2500 per month Check eligibility how to apply
महिला समृद्धि योजना के 2500 रुपये किन महिलाओं को मिलेंगे? - फोटो : Amar Ujala

Mahila Samriddhi Yojana Delhi Women To Get 2500 Every Month: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। वहीं, कई योजनाओं के जरिए सिर्फ महिलाओं को भी लाभ दिया जाता है।

इसी क्रम में अब दिल्ली सरकार भी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली है जिसका एलान सरकार द्वारा किया गया है। ये लाभ महिला समृद्धि योजना के तहत मिलेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने बीते दिन जारी किए बजट में 5100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी रखा है। चलिए जानते हैं महिला समृद्धि योजना में कौन महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, आवेदन का तरीका क्या है और आवेदन के समय कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए जैसी जरूरी बातें...

Trending Videos
Mahila Samriddhi Yojana Women in Delhi to Get Rs 2500 per month Check eligibility how to apply
महिला समृद्धि योजना के 2500 रुपये किन महिलाओं को मिलेंगे? - फोटो : AdobeStock

महिला समृद्धि योजना में कौन आवेदन कर सकता है?

  • जिन महिलाओं की उम्र 21 से 59 वर्ष के बीच है
  • जो महिलाएं दिल्ली की निवासी हैं
  • महिला का दिल्ली में कम से कम 5 साल रहना अनिवार्य है
  • वे महिलाएं जो गरीबी रेखा यानी बीपीएल या ईडब्ल्यूएस श्रेणी में हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahila Samriddhi Yojana Women in Delhi to Get Rs 2500 per month Check eligibility how to apply
महिला समृद्धि योजना के 2500 रुपये किन महिलाओं को मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • वो महिला पात्र है जिसके परिवार की आय लगभग ढाई लाख से 3 लाख रुपये के बीच सालाना है
  • महिला या परिवार का कोई सदस्य टैक्स की श्रेणी में न आता हो यानी करदाता न हो
  • महिला की सरकारी नौकरी न हो
  • महिला सर्विस से रिटायर न हो
  • जो महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ न ले रही हो
Mahila Samriddhi Yojana Women in Delhi to Get Rs 2500 per month Check eligibility how to apply
महिला समृद्धि योजना के 2500 रुपये किन महिलाओं को मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

महिला समृद्धि योजना में अप्लाई कैसे कर पाएंगे?

  • मिली जानकारी के मुताबिक, विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप दिल्ली सरकार इस योजना के लिए एक वेबसाइट लाएगी
  • इस वेबसाइट के जरिए पात्र महिलाएं आवेदन कर पाएंगी
  • माना ये भी जा रहा है कि योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन की भी व्यवस्था रखी जाएगी
विज्ञापन
Mahila Samriddhi Yojana Women in Delhi to Get Rs 2500 per month Check eligibility how to apply
महिला समृद्धि योजना के 2500 रुपये किन महिलाओं को मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

महिलाओं को कैसे मिलेंगे हर महीने 2500 रुपये?

  • महिला समृद्धि योजना से जो भी पात्र महिलाएं जुड़ेंगी, उन्हें हर महीने 2500 रुपये का लाभ देने का प्रावधान है
  • दिल्ली सरकार ये पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में भेजेगी
  • डीबटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए ये पैसे हस्तांतरित किए जाएंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed