सब्सक्राइब करें

Safe Drinking: RO का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जान लें 'फिल्टर लाइफ' पहचानने का तरीका

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 25 Mar 2026 03:32 PM IST
सार

When To Change RO Filter: अक्सर लोग घर में आरओ तो लगवा लेते हैं, लेकिन समय पर उसका फिल्टर नहीं बदलते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों का सवाल होता है कि आखिर कैसे पता करें कि आरओ का फिल्टर खराब हुआ है या नहीं। आइए इसका जवाब जानते हैं।

विज्ञापन
When to Change RO Filters Signs of Filter Failure and TDS Guide in hindi
आरओ वाटर फिल्टर - फोटो : AI

RO Water Purifier Maintenance Tips: आज के समय में अधिकतर घरों में साफ पानी पीने के लिए आरओ का इस्तेमाल किया जाता है। मगर उस आरओ प्यूरीफायर का साफ पानी इसके फिल्टरों की सेहत पर निर्भर करती है। अक्सर लोग फिल्टर तब बदलते हैं जब मशीन खराब पानी देने लगती है या पानी देना ही बंद कर देती है। आरओ का पानी हमेशा तय मानक का टिडिएस होना चाहिए, अगर आरओ से अधिक टिडिस का पानी आ रहा है तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 



एक्सपर्ट्स के मुताबिक आमतौर पर सेडिमेंट और कार्बन फिल्टर को हर 6 से 12 महीने में बदल लेना चाहिए, जबकि आरओ मेम्ब्रेन 2 साल तक चल सकती है। हालांकि यह समय आपके इलाके के पानी की टीडीएस (TDS) मात्रा पर निर्भर करता है। 

स्वास्थ्य मानकों के अनुसार दूषित फिल्टर न सिर्फ पानी को अशुद्ध करते हैं, बल्कि उनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए मशीन के पूरी तरह रुकने का इंतजार न करें और पानी के स्वाद और रंग में आने वाले छोटे बदलावों को पहचानकर समय पर फिल्टर बदलवा लें।

Trending Videos
When to Change RO Filters Signs of Filter Failure and TDS Guide in hindi
आरओ फिल्टर बदलने के टिप्स - फोटो : Adobe Stock

पानी के स्वाद और गंध से पहचानें फिल्टर की हालत

  • अगर आपको पानी का स्वाद अचानक 'कड़वा' या 'मेटैलिक' (धातु जैसा) लगने लगे, तो समझ लें कि आरओ का कार्बन फिल्टर खराब हो चुका है।
  • खराब फिल्टर पानी से क्लोरीन और कार्बनिक इम्यूरिटीज को सोखना बंद कर देते हैं, जिससे पानी में एक अजीब सी गंध आने लगती है।
  • अगर पानी पीते समय मिट्टी जैसी महक आए, तो यह 'सेडिमेंट फिल्टर' के पूरी तरह चोक होने का संकेत देता है। 
  • स्वाद में जरा सा भी बदलाव आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है, इसलिए इसे अनदेखा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
When to Change RO Filters Signs of Filter Failure and TDS Guide in hindi
समय पर आरओ फिल्टर बदलना जरूरी - फोटो : Adobe Stock

पानी की रफ्तार और मशीन की आवाज पर दें ध्यान

  • अगर आपका आरओ टैंक भरने में पहले से अधिक समय लग रहा है, तो यह फिल्ट लाइफ खत्म होने का एक बड़ा संकेत हो सकता है।
  • जब फिल्टर में कचरा भर जाता है, तो पानी का दबाव कम हो जाता है और पंप पर जोर पड़ता है, जिससे मशीन से तेज 'हमिंग' की आवाज आने लगती है।
  • आज के कुछ स्मार्ट आरओ मॉडल्स में अब 'फिल्टर चेंज इंडिकेटर' भी होते हैं, इसलिए उस इंडिकेटर को ध्यान में रखकर फिल्टर बदल सकते हैं।
When to Change RO Filters Signs of Filter Failure and TDS Guide in hindi
स्वाद से कर सकते हैं आरओ फिल्टर खराब होने का पहचान - फोटो : Adobe Stock

टीडीएस लेवल की नियमित जांच है जरूरी

  • एक पोर्टेबल TDS मीटर की मदद से आप घर बैठे पानी की शुद्धता जांच सकते हैं।
  • अगर आपके आरओ के पानी का टीडीएस अचानक बढ़ गया है, तो इसका सीधा मतलब है कि 'आरओ मेम्ब्रेन' फट गई है या घिस चुकी है।
  • पीने के पानी का आदर्श टीडीएस 50 से 150 mg/L के बीच होना चाहिए। 
  • अगर यह 250 से ऊपर जा रहा है, तो मेम्ब्रेन को तुरंत बदलें। ध्यान रखें मेम्ब्रेन ही वह हिस्सा है जो पानी से आर्सेनिक और फ्लोराइड जैसे घातक रसायनों को बाहर निकालता है।
विज्ञापन
When to Change RO Filters Signs of Filter Failure and TDS Guide in hindi
आरओ का साफ पानी - फोटो : Adobe Stock
अच्छी सेहत के लिए सही समय पर सर्विसिंग जरूरी
  • आरओ फिल्टर को समय पर बदलना महज मशीन का रखरखाव नहीं, बल्कि आपके परिवार का 'हेल्थ' के लिए बहुत जरूरी है।
  • आज के समय में जल प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए, हर 3 महीने में प्री-फिल्टर (बाहरी कैंडल) को साफ करना या बदलना एक अच्छी आदत है।
  • हमेशा विश्वसनीय ब्रांड के ओरिजिनल फिल्टर ही लगवाएं, क्योंकि सस्ते लोकल फिल्टर पानी को पूरी तरह शुद्ध नहीं कर पाते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed