सब्सक्राइब करें

Bike Challan: बाइक से चलते हैं तो इन चार बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना चालान कटना तय है

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 25 Mar 2026 12:55 PM IST
सार

Penalty For Modified Silencer on Bikes: आज के आधुनिक दौर में चालान भी अब ऑनलाइन ही कटने लगा है। कई बार कुछ लोगों का जानकारी के आभाव में चालान कट जाता है। इसलिए सभी बाइक राइडर को कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Bike Traffic Challan Rules 4 Essential Tips to Avoid Heavy Fines in India in hindi
ट्रैफिक नियमों का पालन करें - फोटो : Adobe Stock

HSRP Number Plate Rules And Fines: हमारे देश की सड़कों पर दोपहिया वाहनों की संख्या सबसे अधिक है, लेकिन एक छोटी सी चूक दुर्घटना का बड़ा कारण बन जाती है। इसी जोखिम को कम करने के लिए सरकार ने यातायात के बेहद सख्त नियम बनाए हैं। आज के इस हाई-टेक दौर में केवल चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मी ही नहीं, बल्कि सड़कों पर लगे एआई आधारित आधुनिक कैमरे भी आपकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं।



ऐसे में नियमों की अनदेखी करना न सिर्फ आपकी सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि यह सीधे आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है क्योंकि अब डिजिटल चालान से बचने का कोई रास्ता नहीं बचा है। अक्सर लोग उन छोटे-छोटे नियमों से अनजान होते हैं जिनकी वजह से उनके चालान कट जाते हैं।

इसलिए आइए इस लेख में उन कुछ प्रमुख नियमों के बारे में जानते हैं, जिनका पालन करके न सिर्फ आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि भारी-भरकम चालान से भी बच सकते हैं।

Trending Videos
Bike Traffic Challan Rules 4 Essential Tips to Avoid Heavy Fines in India in hindi
ट्रैफिक निमयों का उलंघन की वजह से चालान कटते हैं - फोटो : Adobe Stock

नंबर प्लेट और HSRP के सख्त नियम

  • नंबर प्लेट से जुड़े नियमों के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम होता है।
  • नियम के मुताबिक अपनी बाइक पर हमेशा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) ही लगवाना चाहिए।
  • प्लेट पर किसी भी तरह की कलाकारी, नाम या पद लिखना पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके लिए ₹5,000 से ₹10,000 तक का जुर्माना हो सकता है।
  • ध्यान रखें कि नंबर प्लेट को नट-बोल्ट के बजाय 'स्नैप लॉक' से ही कसा गया हो। 
  • प्लेट के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या उसे छुपाने की कोशिश आपको कानूनी मुश्किलों में डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Traffic Challan Rules 4 Essential Tips to Avoid Heavy Fines in India in hindi
ट्रैफिक नियमों को लेकर सतर्क रहें - फोटो : Adobe Stock

साइलेंसर और मॉडिफिकेशन पर पाबंदी

  • बाइक के ओरिजिनल साइलेंसर को बदलकर 'पटाखा' छोड़ने वाले या तेज आवाज वाले साइलेंसर लगवाना एक गंभीर अपराध है।
  • ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले ऐसे मॉडिफिकेशन पर पुलिस भारी जुर्माना के साथ आपकी बाइक को मौके पर ही जब्त कर सकती है।
  • पर्यावरण नियमों के तहत, साइलेंसर से निकलने वाला धुआं और आवाज दोनों निर्धारित सीमा के भीतर होने चाहिए। 
  • किसी भी तरह का अवैध मॉडिफिकेशन आपके वाहन की वारंटी और इंश्योरेंस दोनों को खत्म कर सकता है।

 

Bike Traffic Challan Rules 4 Essential Tips to Avoid Heavy Fines in India in hindi
हेलमेट पहनते समय ये गलती न करें - फोटो : Adobe Stock

हेलमेट के मानक और स्ट्रैप का सही उपयोग

  • सिर्फ हेलमेट पहनना काफी नहीं है, यह ISI प्रमाणित होना चाहिए और इसका स्ट्रैप (Lock) लगा होना अनिवार्य है।
  • अगर आपका हेलमेट बिना लॉक के है, तो ₹1,000 तक का चालान काटा जा सकता है।
  • साथ ही पीछे बैठने वाले यात्री के लिए भी हेलमेट पहनना कानूनी रूप से जरूरी है।
  • नियमों के अनुसार आधे सिर वाले या फैंसी हेलमेट अगर सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते तो पुलिस  उन पर भी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Bike Traffic Challan Rules 4 Essential Tips to Avoid Heavy Fines in India in hindi
ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock
डिजिटल चालान से बचने का तरीका
  • आज के दौर में 'ई-चालान' सीधे आपके मोबाइल पर आता है, इसलिए यह न सोचें कि पुलिस सामने नहीं है तो आप बच जाएंगे।
  • डिजिटल चालान से बचने के लिए हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें। 
  • हमेशा अपने पास वैध इंश्योरेंस, पीयूसी और ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल या फिजिकल कॉपी रखें।
  • राइड करते समय ध्यान रखें कि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है, इसलिए सुरक्षित चलें और नियमों का पालन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed