Aaj Navratri Ka Kaun Sa Din Hai: चैत्र नवरात्रि के पावन दिन अपने समापन की ओर हैं। 19 मार्च से शुरू हुई नवरात्रि 26 मार्च को समाप्त होगी। ऐसे में लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आज नवरात्रि का कौन सा दिन है। 25 मार्च को नवरात्रि की कौन सी तिथि है और इस दिन किस देवी की पूजा की जाती है। वहीं 25 मार्च या 26 मार्च, अष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा।
25 March Ko kya Hai: आज नवरात्रि का कौन सा दिन है? जानिए 25 मार्च को किस माता की पूजा करें
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के सातवें दिन किस देवी की पूजा होती है? उत्तर है, नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। यह देवी दुर्गा का उग्र स्वरूप हैं, जो बुरी शक्तियों का नाश करती हैं और भक्तों को भयमुक्त करती हैं।
25 मार्च 2026 को क्या है?
आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है, जो मां कालरात्रि को समर्पित होता है। इस दिन भक्त मां के उग्र स्वरूप की पूजा करते हैं, जो सभी प्रकार के भय, नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं को नष्ट करती हैं। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना से साहस, शक्ति और सुरक्षा की प्राप्ति होती है।
मां कालरात्रि का स्वरूप
माता कालरात्रि मां दुर्गा का सबसे उग्र और भयानक रूप है। उनका रंग काला, बिखरे बाल, तीन नेत्र हैं। वह गधे की सवारी करती हैं। गले में बिजली जैसी चमक वाली माला, चार भुजा जिसमें खड्ग और कांटा धारण किया हुआ है। मां कालरात्रि की अराधना से भय और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होती है। शनि दोष से मुक्ति मिलती है। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही तंत्र-मंत्र बाधाओं का नाश होता है।
मां कालरात्रि का प्रिय भोग और प्रसाद
मां कालरात्रि को गुड़ का भोग विशेष प्रिय है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आप गुड़ से बनी खीर या हलवे का भोग माता के सामने अर्पित कर सकते हैं।
मां कालरात्रि की पूजा कैसे करें?
-
सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें।
-
मां कालरात्रि की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
-
रोली, अक्षत, फूल और गुड़ का भोग लगाएं।
-
दीपक और धूप जलाएं।
-
मां के मंत्रों का जाप करें।
-
अंत में आरती करें।
मां कालरात्रि की आरती (Maa Kalratri Aarti)
जय कालरात्रि माता, जय महाकाली।
काल के मुंह से बचाने वाली॥
दुष्टों का नाश करने वाली,
भक्तों की रक्षा करने वाली॥
अंधकार को दूर भगाती,
संकट सब हरने वाली॥
जय कालरात्रि माता, जय महाकाली॥