फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fake Paneer Alert: How to Identify Real and Adulterated Paneer Before Buying

Real vs Fake Paneer: धड़ल्ले से बिक रहा नकली पनीर? खरीदने से पहले इन आसान तरीकों से करें पहचान

Mon, 17 Aug 2026 10:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 17 Aug 2026 10:00 PM IST
सार

how to check paneer quality: आजकल बाजार में नकली या मिलावटी सामान ज्यादा बिक रहा है। डेयरी उत्पाद में मिलावट के मामले तेजी से बढ़ें हैं। इसमें बिना दूध वाला पनीर बिकने की खबरें आ रही हैं। अगर आप मिलावटी पनीर के सेवन से बचना चाहते हैं तो कुछ संकेतों से पनीर की गुणवत्ता की पहचान करें।

विज्ञापन
Fake Paneer Alert: How to Identify Real and Adulterated Paneer Before Buying
असली और नकली पनीर कैसे पहचानें - फोटो : Ai

विस्तार

how to identify fake paneer: पनीर भारतीय रसोई में सबसे पसंदीदा डेयरी प्रोडक्ट्स में से एक है। सब्जी, टिक्का, पराठे या स्नैक्स, पनीर का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। लेकिन बाजार में इसकी गुणवत्ता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। खासकर जब पनीर बहुत सस्ता, जरूरत से ज्यादा सफेद, रबर जैसा या असामान्य बनावट वाला दिखाई दे, तो ग्राहक के मन में मिलावट का शक पैदा हो सकता है।

विज्ञापन


FSSAI के मानकों के मुताबिक पनीर दूध या मिल्क सॉलिड्स से प्राप्त उत्पाद है और इसके लिए कंपोजीशन, हाइजीन और सुरक्षा से जुड़े मानक निर्धारित हैं। हालांकि केवल देखकर या छूकर किसी पनीर को निश्चित रूप से नकली घोषित नहीं किया जा सकता। कुछ घरेलू संकेत शुरुआती जांच में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन


यहां कुछ टिप्स बताएं जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप मिलावटी पनीर की पहचान कर सकते हैं और इन्हें घर लाने से सेवन से बच सकते हैं।


असली पनीर की पहचान कैसे करें?


1. पैकेट का लेबल जरूर देखें

पैक्ड पनीर खरीदते समय कुछ जानकारी जांचें। सिर्फ आकर्षक पैक देखकर खरीदारी न करें।

 

  • FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन
  • सामग्री
  • मैन्युफेक्चरिंग या पैकेजिंग डेट,
  • एक्सपायरी डेट
  • स्टोरेज इंस्ट्रक्शन 


2. बहुत ज्यादा सस्ता पनीर देखकर सावधान रहें

अगर किसी जगह पनीर की कीमत सामान्य बाजार कीमत से असामान्य रूप से कम है, तो उसकी गुणवत्ता और स्रोत के बारे में सवाल करना उचित है।
केवल कम कीमत के आधार पर उसे नकली मान लेना भी सही नहीं है।


3. बनावट पर ध्यान दें
अच्छे पनीर की बनावट आमतौर पर नरम और ठोस होती है।
बहुत ज्यादा रबर जैसी, अत्यधिक कठोर या असामान्य टेक्सचर वाला पनीर संदेह पैदा कर सकता है।


4. रंग और खुशबू देखें

पनीर का रंग और गंध सामान्य डेयरी उत्पाद जैसी होनी चाहिए।
बहुत असामान्य रंग, तेज अजीब गंध या खराब होने के संकेत दिखें तो उसे न खरीदें और न खाएं।


5. पकाने पर व्यवहार देखें

पनीर को पकाते समय उसकी टेक्सचर पर ध्यान दिया जा सकता है।
अगर वह असामान्य रूप से बहुत ज्यादा सिकुड़ता, अत्यधिक रबड़ जैसा हो जाता तो उत्पाद की गुणवत्ता पर सवाल उठ सकता है। 


पनीर खरीदते समय 5 आसान सावधानियां

  • भरोसेमंद दुकान या ब्रांड से खरीदें।

  • पैकेट की तारीख और स्टोरेज कंडीशन जांचें।

  • पैकेट फूला हुआ या क्षतिग्रस्त हो तो न खरीदें।

  • खुले पनीर की साफ-सफाई और refrigeration पर ध्यान दें।

  • संदिग्ध उत्पाद की पुष्टि के बिना उसे “नकली” बताकर सोशल मीडिया पर दावा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed