{"_id":"69ee121df5f314af6508d858","slug":"physical-abuse-with-woman-in-raipur-cg-crime-news-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Crime News: घर छोड़ने के बहाने ऑटो वाले ने लूट ली आबरू, रास्ता भटक गई थी युवती, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Crime News: घर छोड़ने के बहाने ऑटो वाले ने लूट ली आबरू, रास्ता भटक गई थी युवती, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार
chhattisgarh crime: पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
chhattisgarh crime: पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही है। रायपुर में एक आटो वाले ने युवती को घर छोड़ने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 93/2026 धारा- 137(2),64(2),351(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।
Trending Videos
पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि वह 23 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताये निकल गई थी। पीड़िता के परिजनों ने थाना कबीर नगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। वह रास्ता भटककर यदुवंशी चौक पहुंच गई थी। कबीर नगर के पास तालाब किनारे रात करीब 8-9 बजे एक आटो को रूकवाई। आटो वाले को घर छोड़ने के लिये बोली, तो वह पीड़िता को उसके घर न ले जाकर दूसरे घर में ले गया जहां पर कोई नहीं था। फिर पीड़िता को घर के अंदर घसीटकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कबीर नगर टीम ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी ऑटो चालक पंकज पांडे उम्र 35 वर्ष को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी -
पंकज पाण्डेय उम्र 35 वर्ष साकिन कबीर नगर लालमती अस्पताल के पास थाना कबीर नगर रायपुर

कमेंट
कमेंट X