सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police arrested six bookies associated with Appa Book App in Mahasamund

CG: महादेव ऐप के बाद अप्पा बुक ऐप के माध्यम से हो रहा ऑनलाइन सट्टा का कारोबार, पुलिस ने छह आरोपियों को दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 22 May 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में अप्पा बुक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का कारोबार फल-फूल रहा है। महासमुंद जिले में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल टीम ने अप्पा ऐप के जरिए ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट में सट्टा खेलाने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 

police arrested six bookies associated with Appa Book App in Mahasamund
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महादेव ऐप के बाद अब अप्पा बुक ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का कारोबार फल-फूल रहा है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोतवाली पुलिस और साइबर सेल टीम ने अप्पा ऐप के जरिए ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट में सट्टा खेलाने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस को आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, 13 मोबाइल, 20 सिम कार्ड, एक बैंक पासबुक, तीन चेक बुक बरामद किए हैं। साथ ही आरोपियों के द्वारा दिये गये आईडी में 250 से अधिक खातों में 10 करोड़ का ट्रांजेक्शन की जानकारी एवं आरोपियों के पास से वर्तमान में पांच चालू खाते में पांच लाख रुपये मिले हैं।



पुलिस ने इन सभी बैंक खातों को फ्रीज कर लिया है। इसके साथ ही मामले का तार महादेव ऐप जुड़ा है या नहीं इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। गौरतलब है कि महासमुंद पुलिस टीम को नौ मई को मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाष नगर महासमुंद में एक व्यक्ति अपने मोबाइल से ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच में पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेला रहा है। टीम द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुभाष नगर निवासी साकेत साहू (25) पुत्र ढेलूराम साहू के पास से मोबाइल और नकद 1700 रुपये बरामद किये। मोबाइल खंगालने पर अप्पा बुक ऐप की साइट पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करना व हार जीत का सट्टा खेलाते हुए पाया गया है। इसके अलावा साकेत साहू के द्वारा अपने मोबाइल अपने बैंक अकाउंट किसी अन्य व्यक्ति को देना बताया। जांच में पुलिस को सट्टा कारोबार का तार झारखंड से जुड़े होना का इनपुट मिला। इसके आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में झारखंड के घाटशीला में छापामार कर चा आरोपी को पकड़ा है। 
विज्ञापन
Trending Videos


पकड़े गए राहुल शर्मा (22) पुत्र छबिलाल शर्मा सेक्टर 11 निवासी एचएसीएल कालेानी खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग, मुकेश चौहान (22) पुत्र भागवत चौहान निवासी केकराघाट धुरकोट जिला जांजगीर चांपा,  जेागेंद्र छुरा (30) पुत्र सुभाष छुरा सुभाष नगर महासमुंद, उमाशंकर चंद्राकर (28) पुत्र खिलावन लाल चंद्राकर सुभाष नगर महासमुंद और एक विधि से संघर्षरत बालक है। इन आरोपियों के द्वारा अप्पा बुक ऐप की साइट से पैसा लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेला रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed