{"_id":"6a4103769e08700c34021a46","slug":"police-crack-down-on-drunk-drivers-47-drivers-caught-in-one-night-in-raipur-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक रात में 47 चालक पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक रात में 47 चालक पकड़े गए
Sun, 28 Jun 2026 04:52 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 28 Jun 2026 04:52 PM IST
सार
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 जून की रात शहर के अलग-अलग इलाकों में विशेष जांच की गई, जिसमें 47 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन
नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 जून की रात शहर के अलग-अलग इलाकों में विशेष जांच की गई, जिसमें 47 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यातायात पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 3,559 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों का पालन करवाना है।
शनिवार रात शहर के तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका, भाठागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, भनपुरी चौक और पंडरी थाना के सामने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 29 कार, 4 मोटरसाइकिल, 1 ई-रिक्शा, 7 टाटा एस और 6 ट्रक चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपित चालकों को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि सड़क हादसों को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन चलाने से बचें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करें, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा ट्रैफिक संकेतों और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।