Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh 33 Elephants Destroy Paddy Crops Of 16 Farmers Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 16 किसानों की धान की फसल बर्बाद, यहां उनका 105 का कुनबा

Mon, 16 Nov 2026 07:34 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 16 Nov 2026 07:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों ने एक बार फिर किसानों की तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। धर्मजयगढ़, छाल और लैलूंगा वन परिक्षेत्र में हाथियों ने एक रात में 16 किसानों के खेतों में फसल रौंद दी। लैलूंगा क्षेत्र में 33 हाथियों के झुंड ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। वन विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। जिले में फिलहाल कुल 105 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Raigarh 33 Elephants Destroy Paddy Crops Of 16 Farmers Chhattisgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का दल लगातार किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों के झुंड देर रात के अंधेरे में खेतों में घुसकर धान की तैयार फसल को अपने भारी-भरकम पैरों से रौंदकर पूरी तरह बर्बादी के कगार पर पहुंचा रहे हैं। बीती रात भी जिले के अलग-अलग वन परिक्षेत्रों में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया और कुल 16 किसानों की धान की फसल को रौंद दिया। हाथियों की इस लगातार आवाजाही और फसलों की तबाही से क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों के बीच गहरी चिंता छा गई है।
विज्ञापन


तीन वन परिक्षेत्रों में फसलों को क्षति
धर्मजयगढ़ वन परिक्षेत्र के बीजापुर गांव में हाथियों के झुंड ने किसान अजीत राठिया के खेत में लगी धान की फसल को बुरी तरह नष्ट कर दिया। इसके अलावा छाल वन परिक्षेत्र के खड़गांव, हाटी और गलीमार गांव में भी हाथियों के दल ने धावा बोला। यहां हाथियों ने विजय साय, कंचन कुमार और कमलनाथ समेत छह किसानों की तैयार फसल को कुचलकर बर्बाद कर दिया। हाथियों के इस हमले से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


लैलूंगा क्षेत्र में हाथियों का भारी उत्पात
जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र में हाथियों ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। लैलूंगा के जमुना, कोडामार्ड और नारायणपुर गांव में 33 हाथियों के एक बड़े झुंड ने खेतों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने हिरन साय, बगनु, हराबाई, गोमती सिदार, धरन साय, बूटू लकड़ा और नुकुल लकड़ा समेत कुल नौ किसानों की धान की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। वन विभाग की टीम रात के समय हाथियों को खेतों से दूर खदेड़ने का प्रयास करती है, लेकिन हाथी देर रात तक खेतों में ही डटे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग द्वारा नुकसान का मूल्यांकन जारी
घटना के बाद सुबह के समय वन विभाग के कर्मचारी प्रभावित खेतों में पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार कई एकड़ में फैली धान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में 96 हाथी मौजूद हैं, जिनमें 33 नर, 51 मादा और 12 शावक शामिल हैं।


जिले में हाथियों की कुल संख्या 105
रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र में वर्तमान में नौ हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिनमें तीन नर, दो मादा और चार शावक हैं। इस प्रकार पूरे रायगढ़ जिले में हाथियों की कुल संख्या बढ़कर 105 हो गई है। जिले में मौजूद इन कुल हाथियों में 36 नर, 53 मादा और 16 शावक शामिल हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही और फसल नुकसान से ग्रामीणों की परेशानी काफी बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed