सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   driver sold 24.620 metric tons of the coal elsewhere instead who set out to transport coal to plant

24 टन कोयला बेच डाला: ट्रक लेकर प्लांट नहीं पहुंचा ड्राइवर, अब तलाश रही जांच के लिए पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने कोयला प्लांट पहुंचाने की बजाय कोयला कहीं और बेच दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

driver sold 24.620 metric tons of the coal elsewhere instead who set out to transport coal to plant
कोयले से लदा ट्रक - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ट्रक चालक ने अमानत में खयानत की है। कोयला लेकर संयंत्र जाने निकले चालक ने 24.620 मीट्रिक टन कोयला कहीं और बेच दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।



यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। विवेक पाण्डेय ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह राजनाथ यादव के राज परिवहन में देखरेख का काम करता है। राज परिवहन कोयला परिवहन का कार्य करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी माह में विवेक के नाम पर जामपाली कोयला खदान में डी.ओ. संख्या 72728 आवंटित था। इसके तहत जामपाली खुली खदान से आर.एस. मेटा संयंत्र अकलतरा तक कोयला जाता था। 27 जनवरी को विवेक ने जामपाली खदान के प्रवेश द्वार पर डालाबॉडी ट्रक (क्र. सीजी-12 एस- 4455) खड़ा देखा। चालक ने अपना नाम लल्लन यादव निवासी झारखंड बताया।
विज्ञापन


लल्लन यादव ने खुद को वाहन का मालिक बताते हुए मोबाइल संख्या दी। विवेक ने आर.एस. मेटा संयंत्र अकलतरा के लिए 700 रुपये प्रति टन भाड़ा तय किया। शाम लगभग 06 बजे 24.620 मीट्रिक टन जी-10 श्रेणी का कोयला ट्रक में लोड कराया गया। ई-वे बिल और भाड़ा देकर ट्रक को आर.एस. मेटा संयंत्र के लिए रवाना किया गया, जिसे 28 जनवरी को पहुंचना था।

आर.एस. मेटा संयंत्र से फोन आया कि वाहन अभी तक उनके संयंत्र में नहीं पहुंचा है। विवेक ने लल्लन यादव की मोबाइल संख्या पर संपर्क किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। लगभग 10 दिन बाद लल्लन यादव ने फोन उठाया और कोयला कहीं और बेचने की बात कबूली।

विवेक पाण्डेय ने बताया कि आरोपी लल्लन यादव ने लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये के कोयले की धोखाधड़ी की है, जिस पर घरघोड़ा पुलिस ने धारा 318(4) और 316(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed