{"_id":"69eda7a8b998d6fac407b213","slug":"raigarh-unknown-thieves-target-an-abandoned-house-stealing-a-bike-and-silver-jewellery-worth-lakhs-police-engaged-in-investigation-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4211786-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में चोरों का आतंक: मकान से बाइक और चांदी के जेवर किए साफ, आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में चोरों का आतंक: मकान से बाइक और चांदी के जेवर किए साफ, आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सिटी कोतवाली थाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मकान में ताला लगाकर गृह ग्राम में आयोजित पूजा में शामिल होने गए एक परिवार के मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने मकान से बाइक और चांदी के पायल को मिलकर 1 लाख 53 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार, मिथलेश कुमार साव निवासी गढउमरिया ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि सर्किट हाउस के पास उसके भाई का बंदेअली फातमी नगर मकान है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहता है। पीड़ित ने बताया कि 23 अप्रैल को ग्राम गढउमरिया में आयोजित पूजा में शामिल होने पूरे परिवार के साथ पहुंचा था। पीड़ित ने बताया कि 24 अप्रैल की रात उसका बेटा रजत कुमार साव बंदेअली फातमी नगर वाले मकान में पहुंचा और आधे घंटे बाद मकान ताला लगाकर अपने छोटे भाई विशाल कुमार को रेलवे स्टेशन से लेकर सीधे गढउमरिया चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि कल सुबह जब वह अपने गृह ग्राम गढउमरिया से बंदेअली फातमी नगर वाले मकान में पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा ताला टूटा था, और घर के अंदर से बाइक, एक जोड़ी चांदी का पायल को मिलकर अज्ञात चोरों ने कुल 1 लाख 53 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
बहरहाल पीड़ित मिथलेश कुमार साव की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X