{"_id":"69fda1dce1567800c40d2fc0","slug":"the-carcass-of-an-elephant-calf-was-found-in-raigarhs-ghoghara-dam-villagers-who-had-gone-to-collect-tendu-leaves-discovered-the-body-fearing-it-was-a-case-of-drowning-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4255635-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ के वन विभाग में हंड़कप: डेम में मिला हाथी शावक का शव, हाथियों के दल से कैसे हुआ अलग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ के वन विभाग में हंड़कप: डेम में मिला हाथी शावक का शव, हाथियों के दल से कैसे हुआ अलग?
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार
छाल रेंज के सिंझीझाप परिसर के घोघरा डेम में शुक्रवार सुबह एक हाथी शावक का शव तैरता मिला। तेंदुपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। संभवतः नहाने के दौरान हादसा हुआ होगा।
डेम में हाथी शावक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले आज सुबह फिर एक हाथी शावक का शव मिलने से वन विभाग में हडकंप मचा गया है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला छाल रेंज का है। मौके पर पहले से 5 हाथी थे। 15 हाथी अलग से इस दल में शामिल हुए और इनकी संख्या 20 हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के सिंझीझाप परिसर के घोघरा डेम में आज सुबह एक हाथी शावक का मिला है। बताया जा रहा है कि आज सुबह तेंदुपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने पहले शव देखा जिसके बाद उन्होंने हाथी मित्र दल टीम के अलावा वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया यह भी जा रहा है कि बीती रात सिंझीझाप परिसर में 20 हाथियों का दल विचरण कर रहा था, संभवत नहाने के दौरान यह घटना होनें की आशंका जताई हैं, फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।