{"_id":"6a54c27b6a791f237d0ff74b","slug":"youth-murdered-in-raigarh-after-being-struck-on-the-head-with-a-grinding-stone-police-questioning-suspects-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4496398-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में युवक की हत्या: घर में सिलबट्टे से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस संदेहियों से कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में युवक की हत्या: घर में सिलबट्टे से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस संदेहियों से कर रही पूछताछ
Mon, 13 Jul 2026 05:01 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:01 PM IST
सार
रायगढ़ जिले के भकुर्रा गांव में 23 वर्षीय सोनु चौहान का शव घर में खून से लथपथ मिला। पुलिस को सिर पर सिलबट्टे से वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है और कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
लैलूंगा थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की सिर पर सिलबट्टे से वार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भकुर्रा निवासी 23 वर्षीय सोनु चौहान का शव रविवार शाम उसके घर में खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतक के सिर पर सिलबट्टे से वार किए जाने के निशान मिले। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपियों ने शनिवार रात इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बहनों की शादी के बाद सोनु अपने घर में अकेले रहता था।
विज्ञापन
लैलूंगा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच के दौरान कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन