सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur gambling den raided: Luxury car, iPhone and Rs 6 lakh cash recovered, two accused arrested

रायपुर में जुए के अड्डे पर छापा: लग्जरी कार, आई फोन और छह लाख रुपये कैश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अमन कोशले Updated Wed, 08 Apr 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोकरो के पास खेतों में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Raipur gambling den raided: Luxury car, iPhone and Rs 6 lakh cash recovered, two accused arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोकरो के पास खेतों में संचालित जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
Trending Videos


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रायपुर और धमतरी जिले की सीमा से लगे इलाके में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबिश के दौरान जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान भिलाई निवासी राहुल सिंह और रायपुर निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकदी, ताश के पत्ते, दो महंगे मोबाइल फोन और एक लग्जरी मर्सिडीज कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 42 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed