सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh faces a double weather attack, with scorching heat and rain and storm alerts elsewhere

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक, कहीं झुलसा रही गर्मी तो कहीं बारिश-अंधड़ का अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 13 May 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में मई के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि कुछ इलाकों में बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।

Chhattisgarh faces a double weather attack, with scorching heat and rain and storm alerts elsewhere
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मई के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि कुछ इलाकों में बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर अब छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखाई देने लगा है। इसके चलते वातावरण में नमी बढ़ी है और कई जिलों में बादल छाने के साथ मौसम अचानक बदल सकता है। विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां भी धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं। अंडमान सागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के आसपास अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल रखा। शाम के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिली और उमस बढ़ने से परेशानी महसूस की गई। वहीं दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed