फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Chhattisgarh Weather Alert: Thunderstorms, Lightning and Gusty Winds Expected in Several Districts Today

सीजी: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

Mon, 19 Oct 2026 09:48 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 19 Oct 2026 09:48 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 19 और 20 अक्टूबर को राज्य में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather Alert: Thunderstorms, Lightning and Gusty Winds Expected in Several Districts Today
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सुकमा से लेकर सरगुजा तक अगले तीन दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य के दक्षिणी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


प्रभावित जिलों में चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों के लिए यह अलर्ट जारी किया है। इन 12 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का प्रभाव सीमित ही रहेगा। बीते 24 घंटे के दौरान भी राज्य में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है लेकिन मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार कहीं भी अधिक बारिश दर्ज नहीं हुई है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के सीमित इलाकों में ही बारिश की गतिविधियां रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी: बालोद में अवैध पटाखों पर पुलिस का छापा, 71 हजार रुपये के पटाखे जब्त; दो लोगों पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले क्षेत्रों में सावधानी
बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों तथा खेतों में काम में जुटे किसानों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार वज्रपात से होने वाले नुकसान से बचने के लिए खेतों और खुले स्थानों में मौजूद लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगले तीन दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ और सरगुजा संभाग तक के प्रभावित क्षेत्रों में खराब मौसम और तेज हवाओं की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।

प्रदेश के शहरों का तापमान
राज्य में तापमान के आंकड़ों की बात करें तो अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रायपुर में आज 19 अक्तूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। शहर में आज अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इससे पहले रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed