{"_id":"6a8db07f119084cdfb05633e","slug":"congress-to-begin-training-camp-from-august-30-307-block-presidents-to-participate-in-chhattisgarh-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांग्रेस 30 अगस्त से शुरू करेगी प्रशिक्षण शिविर, 307 ब्लॉक अध्यक्ष होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांग्रेस 30 अगस्त से शुरू करेगी प्रशिक्षण शिविर, 307 ब्लॉक अध्यक्ष होंगे शामिल
Tue, 25 Aug 2026 08:41 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:41 PM IST
सार
संगठन को मैदानी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए कांग्रेस 30 अगस्त से व्यापक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि राज्य के कुल 307 ब्लॉक अध्यक्षों को इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में संगठन को मैदानी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए कांग्रेस 30 अगस्त से व्यापक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि राज्य के कुल 307 ब्लॉक अध्यक्षों को इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा। चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने का यह निर्णय लिया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण बस्तर संभाग से आरंभ होगा। इसके पश्चात, चरणबद्ध तरीके से सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों में ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। इस विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को धरातल पर क्रियाशील बनाना, संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन में दक्ष करना तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए तैयार करना है।
ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कांग्रेस इस अभियान का विस्तार संगठन की सबसे निचली इकाइयों तक करेगी। पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि ब्लॉक स्तर के बाद बूथ अध्यक्षों, पंचायत प्रतिनिधियों और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के लिए भी इसी प्रकार के विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावी नीतियों और संगठनात्मक प्राथमिकताओं से भली भांति अवगत हो सकेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि लगभग दो महीने पहले कांग्रेस ने राज्य के सभी जिलाध्यक्षों के लिए भी विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया था। उस शिविर में संगठन को मजबूती प्रदान करने, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल बेहतर करने और जमीनी स्तर पर गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया था। उसी कड़ी में अब ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग की शुरुआत की जा रही है।