जशपुर में 'मौत का तालाब': भाई को बचाने उतरी बहन, गहरे पानी में डूब गए दोनों; परिवार में पसरा मातम
जशपुर में महुआ बिनकर लौटते समय भाई और बहन तालाब में नहाने गए, जहां भाई के फिसलने पर बहन ने बचाने की कोशिश की। लेकिन दोनों डूब गए। पूरे गांव में शोक की लहर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से नौ वर्षीय विष्णुदास और बारह वर्षीय योगिता दास की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन महुआ बिनकर लौटते समय तालाब में नहाने गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कलिया निवासी जितेंद्र दास के बच्चे विष्णुदास और योगिता दास रविवार को जंगल गए थे। महुआ बिनकर वापस आते समय दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। नहाते समय नौ वर्षीय विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
ग्रामीणों की सूचना पर नारायणपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकलवाए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मासूम भाई-बहन की एक साथ मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। हर कोई इस दुखद हादसे से स्तब्ध है।