सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Union Minister Giriraj singh honored Acharya Surendra Pratap Singh in Raipur CG

Raipur: केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने किया होली हार्ट स्कूल के संस्थापक आचार्य सुरेंद्र प्रताप सिंह का सम्मान

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 10:02 PM IST
सार

Union Minister Giriraj singh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित होली हार्ट एजुकेशनल एकेडमी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आत्मीय स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Union Minister Giriraj singh honored Acharya Surendra Pratap Singh in Raipur CG
होली हार्ट स्कूल के संस्थापक आचार्य सुरेंद्र प्रताप सिंह का सम्मान - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

Union Minister Giriraj singh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित होली हार्ट एजुकेशनल एकेडमी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे सिंह ने विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और शहर के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सिंह करीब एक घंटे तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद करते हुए पिछले 12 वर्षों में देश में हुए अभूतपूर्व परिवर्तनों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विज़न पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते बारह वर्षों में एक भी दिन का बिना अवकाश लिए राष्ट्रसेवा किया, जो हर नागरिक और विशेषकर युवाओं के लिए  प्रेरणादायी है। 
विज्ञापन


राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित 
उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम ही भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह ने संस्था के संस्थापक आचार्य सुरेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया। उनके शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के संचालकों से आग्रह किया कि सभी संस्थानों को सोलर ऊर्जा को अपनाना चाहिए, जिससे देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन






संस्था की सराहना की
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी, भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विषयों पर आधारित पुस्तकें भी भेंट स्वरूप प्रदान कीं। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों के प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों की सराहना की। हॉली हार्ट स्कूल जिस प्रकार बच्चों में राष्ट्रवाद, संस्कार एवं नेतृत्व क्षमता का विकास कर रहा है। वहीं विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने की मजबूत नींव है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के संचालकों से आग्रह किया कि सभी संस्थानों को सोलर ऊर्जा को अपनाना चाहिए, जिससे देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान कर सके।

इस दौरान रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed