सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rajya Sabha elections: BJP candidate Laxmi Verma files nomination, top leaders present

Rajya Sabha Elections 2026: भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन, शीर्ष नेताओं की रही मौजूदगी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 05 Mar 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त हो रही सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Rajya Sabha elections: BJP candidate Laxmi Verma files nomination, top leaders present
भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त हो रही सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक उनके प्रस्तावक के रूप में उपस्थित रहे।
Trending Videos


नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में फिलहाल पांच सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त होने जा रहा है, जिसके चलते इन सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है। वहीं राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक है, जबकि भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed