सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   School dispute turns violent, 8th class student attacked with knife in Raipur

Raipur News: स्कूल विवाद ने लिया हिंसक रूप, 8वीं के छात्र पर चाकू से हमला, दो नाबालिग पर कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अमन कोशले Updated Wed, 08 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के बीच पुरानी रंजिश ने गंभीर रूप ले लिया। गणेश मंदिर के पास 8वीं कक्षा के एक छात्र पर 9वीं के छात्र ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया।

School dispute turns violent, 8th class student attacked with knife in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के बीच पुरानी रंजिश ने गंभीर रूप ले लिया। गणेश मंदिर के पास 8वीं कक्षा के एक छात्र पर 9वीं के छात्र ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। सभी आरोपी और पीड़ित नाबालिग होने के कारण उनकी पहचान गोपनीय रखी गई है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और आरोपियों ने पीड़ित छात्र को देख लेने की धमकी भी दी थी। वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद जब छात्र घर लौट रहा था, तभी रास्ते में घात लगाकर खड़े दो नाबालिगों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने हाथ-मुक्कों से हमला किया, जबकि दूसरे ने चाकू से वार करने की कोशिश की। बचाव के दौरान छात्र के पैर में चोट आई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया गया।

मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में ले लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed