सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Six people were killed and several others injured in a road accident in Jashpur

जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बस निर्माणाधीन मकान में घुसकर पलटी; मची चीख-पुकार

अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 06 Mar 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

करडेगा से कुनकुरी की ओर जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जबकि 9 यात्री घायल हैं।

Six people were killed and several others injured in a road accident in Jashpur
जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
Trending Videos


मिली जानकारी के मुताबिक, यह बस करडेगा से कुनकुरी की ओर जा रही थी और इसमें दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसा करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास उस समय हुआ जब बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी और पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद ली गई और तीन एम्बुलेंस तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कुनकुरी के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसा कुनकुरी-लवाकेरा स्टेट हाईवे से लगे ग्राम हल्दीमुंडा के करीब एक किलोमीटर अंदर गोडअंबा के पास हुआ। सुबह करीब 9 बजे अनमोल बस एजेंसी की बस यात्रियों को लेकर करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही थी, तभी यह दुर्घटना घटित हुई। कुनकुरी के एसडीएम नंदजी पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत दल को सक्रिय किया गया और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

इधर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया से भी घायलों के इलाज के लिए तुरंत निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने सभी घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed