Dhurandhar 2 Trailer: जारी हुआ 'धुरंधर 2' का ट्रेलर, बदला लेने के मूड में दिखे रणवीर; जानिए क्या है खास?
Dhurandhar 2 Trailer Release: फिल्म 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें रणवीर सिंह एक्शन अवतार में नजर आए हैं। बाकी कलाकारों का अभिनय देखने लायक है।
विस्तार
3 मिनट 25 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह एक्शन मोड में हैं। वह पहले से ज्यादा आक्रामक दिखे हैं। इसमें सवाल उठाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी का बादशाह कौन होगा। ट्रेलर देखने से लगता है कि ल्यारी के बादशाह रणवीर सिंह बन गए हैं। एक सीन में पाकिस्तान के लोग रणवीर की जीत का जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। ट्रेलर में आगे नजर आता है कि ल्यारी के लोगों को जब रणवीर सिंह की सच्चाई का पता चलता है तो वो हैरानी जताते हैं।
ट्रेलर की खास बात
खास बात यह है कि ट्रेलर में रणवीर सिंह एक नए लुक में नजर आए हैं। ऐसा लगता है कि वह बदला लेने के मूड में हैं। रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त दमदार किरदार में नजर आए हैं। अर्जुन रामपाल पहले से ज्यादा खतरनाक दिखे हैं। ट्रेलर में डबल एक्शन और डबल धमाका है। ट्रेलर का डायलॉग 'पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा।' बहुत दमदार लगा है।
बताते चलें कि सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसी दिन फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। ऐसे में ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत नहीं होगी। 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने जानकारी दी है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से फिल्म की रिलीज टल गई है। अब यह 4 जून को रिलीज होगी।
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार थे। दर्शकों ने फिल्म को खूब सराहा था। सिनेमाघरों में यह फिल्म एक महीने से ज्यादा वक्त तक बनी रही। भारत के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 838.50 करोड़ रुपये, वहीं दुनियाभर में इसने 1305.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
कमेंट
कमेंट X