फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan weak in compare on Aamir Khan to choose script sasy M M Faruqui

किस मामले में आमिर खान से कमजोर हैं शाहरुख खान? एम एम फारूकी ने दी जानकारी; 'जीरो' पर भी बोले

Sat, 07 Mar 2026 10:36 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 07 Mar 2026 10:36 AM IST
सार

MM Faruqui On Shah Rukh Khan: अभिनेता एमएम फारूकी ने शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के बारे में बात की है। उन्होंने शाहरुख की तुलना आमिर खान से की है। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या कहा है?

विज्ञापन
Shah Rukh Khan weak in compare on Aamir Khan to choose script sasy M M Faruqui
शाहरुख खान, आमिर खान - फोटो : एक्स

विस्तार

एक्टर-राइटर एमएम फारुकी ने हाल ही में शाहरुख खान के बारे में अपने विचार साझा किए हैं। बातचीत में अभिनेता ने फिल्म 'जीरो' में शाहरुख की परफॉर्मेंस पर बात की। उन्होंने शाहरुख खान की तुलना आमिर खान से की है।
विज्ञापन


शाहरुख ने नहीं छोड़ी कोई कसर
एम एम फारूकी को लिलिपुट के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में फिल्म 'जीरो' के बारे में बात की। उन्होंने कहा 'उन्होंने (शाहरुख) अपनी पूरी कोशिश की। शाहरुख ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पूरी ईमानदारी और लगन से काम किया। लेकिन अगर कुछ असरदार नहीं है, तो बेचारा आदमी क्या कर सकता है? यह ऐसा है जैसे कोई कहे कि कोई बहुत हैंडसम है लेकिन वह स्क्रीन पर अच्छा नहीं दिखता।' 
विज्ञापन

शाहरुख खान ने 'जीरो' में एक नाटे आदमी का किरदार किया था। यह उनके करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक थी। मगर यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan weak in compare on Aamir Khan to choose script sasy M M Faruqui
एम एम फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम@liliputfaruqui
शाहरुख की आमिर से तुलना
लिलिपुट ने शाहरुख खान के स्क्रिप्ट चुनने के बारे में कहा 'आप पूरी ईमानदारी से काम कर सकते हैं, और शाहरुख जरूर ईमानदारी से काम करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन बहुत से लोगों को स्क्रिप्ट की समझ नहीं होती। हो सकता है कि उनमें भी न हो। और यह कोई शर्मनाक या बुरी बात नहीं है।' उन्होंने कहा 'क्योंकि शाहरुख की फिल्में देखने के बाद, ऐसा लगता है कि उनमें आमिर खान जैसी स्क्रिप्ट की समझ नहीं है।'

अल्लू अर्जुन के भाई की शादी में सितारों का जमावड़ा, राम चरण से लेकर चिरंजीवी और सूर्या तक आए नजर


लिलिपुट का वर्कफ्रंट
लिलिपुट ने 1985 में फिल्म 'सागर' से बॉलीवुड में कदम रखा। वह 'आंटी नम्बर वन' और 'स्वर्ग' जैसी फिल्मों में नजर आए। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed