सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Celina Jaitly shares emotional post on relation with his husband

पति से पहले ही क्यों अलग नहीं हो पाईं सेलिना जेटली? खुद से ही पूछा सवाल और दिया ये जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 07 Mar 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Celina Jaitly: सेलिना जेटली ने अपने पति के साथ आए रिश्ते में दरार पर पोस्ट लिखी है। उन्होंने बताया है कि वह किस वजह से पहले ही अपने पति से अलग नहीं हो सकीं?

Celina Jaitly shares emotional post on relation with his husband
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial
विज्ञापन

विस्तार

एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपने पति के साथ खराब रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी के 15 वर्षों के बाद उन्होंने अपने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। ये मामला अभी अदालत में है। ऐसे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके अपने रिश्ते को लेकर कई बातें साझा की हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है।
Trending Videos

पति से क्यों अलग नहीं हुईं सेलिना?
सेलिना जेटली ने लिखा 'तुम चले क्यों नहीं गए? कोई कामयाब, पढ़ा-लिखा इंसान 15 साल तक एक अपमानजनक रिश्ते में क्यों रहता है?
मैंने खुद से यह सवाल पूछा है। पहली घटना के बाद मैं क्यों नहीं चली गई? या दूसरी... तीसरी। क्या मैं अंधी थी? कमजोर थी? या मुझे इसकी आदत हो गई थी?'

View this post on Instagram

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

अपमान सामान्य हो जाता है
उन्होंने आगे लिखा 'अपमान कभी-कभी हिंसा से शुरू होता है। यह प्यार से शुरू होता है। आपको लगता है कि आप एक भविष्य बना रहे हैं। फिर कुछ बदल जाता है। अच्छे दिन आते हैं। बदलाव जो लगभग असली लगता है। फिर उम्मीद की लत लग जाती है।
अपमान से कोई चोट नहीं लगती। कॉन्फिडेंस धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। आप एडजस्ट कर लेते हैं। फिर ज्यादा एडजस्ट कर लेते हैं। फिर खुद से सवाल करते हैं। पहली बार आपको शॉक लगता है। पांचवीं बार आपको कंफ्यूज करता है। दसवीं बार 'नॉर्मल' हो जाता है।'

Celina Jaitly shares emotional post on relation with his husband
सेलिना जेटली, पीटर हाग - फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial
जिंदगी में सब अच्छा नहीं हुआ
कुल मिलाकर सेलिना जेटली यह कहना चाहती हैं कि वह अपने पति के साथ जब रिश्ते में थीं तो चीजें बहुत पहले ही बिगड़ी थीं। हालांकि वह कुछ मजबूरियों के चलते अलग नहीं हो पाईं। उन्हें लगता था कि चीजें धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

सेलिना ने पति पर किया केस
ख्याल रहे कि पिछले साल जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस किया। उन्होंने नुकसान के लिए 50 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा और अपने बच्चों की कस्टडी भी मांगी। उन्होंने अपने पति पर भावनात्मक, शारीरिक और यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसकी वजह से उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटना पड़ा। उनके दावों के मुताबिक, कानूनी कार्रवाई जारी रहने की वजह से बच्चे अभी ऑस्ट्रिया में हाग के साथ रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed