सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Charak Box Office Day 1: पहले दिन 'चरक' को नहीं मिले दर्शक, क्रिटिक्स की तारीफ के बावजूद रहा बुरा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 06 Mar 2026 08:58 PM IST
सार

Charak Fair of Faith Day 1 Collection: फिल्म 'चरक: फियर ऑफ फेथ' आज 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए शिलादित्य मौलिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'चरक' ने पहले दिन शुक्रवार को कितने का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Charak: Fair of Faith Box Office Collection Day 1 Shieladitya Moulik Sudipto Sen
चरक कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

'द केरल स्टोरी' और 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके सुदीप्तो सेन द्वारा निर्मित फिल्म 'चरक' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए अंधविश्वास की कहानी पर आधारित इस फिल्म ने आज पहले दिन कितने का कलेक्शन किया है।

Trending Videos
Charak: Fair of Faith Box Office Collection Day 1 Shieladitya Moulik Sudipto Sen
फिल्म चरक - फोटो : यूट्यूब

'चरक' का पहले दिन का कलेक्शन
इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत कम कमाई की है। फारूक मलिक द्वारा लिखित इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन के हिसाब से फिल्म की कमाई काफी कम है। लगता है दर्शकों को अंधविश्वास पर बनी यह फिल्म कुछ खास रास नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Charak: Fair of Faith Box Office Collection Day 1 Shieladitya Moulik Sudipto Sen
फिल्म चरक - फोटो : यूट्यूब

किस बारे में है फिल्म?
'चरक: फियर ऑफ फेथ' अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, मानव बलि और अंधी आस्था पर आधारित थ्रिलर है। कहानी बंगाल के एक गांव में चरक मेले के इर्द-गिर्द घूमती है। यह मेला एक पुराना त्योहार है, जहां लोग अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए खतरनाक रस्में करते हैं। फिल्म आस्था और अंधविश्वास के बीच की पतली रेखा को दिखाती है। इसमें अघोरी, बलि जैसी प्रथाओं के अंधेरे पक्ष को उजागर किया गया है।

Charak: Fair of Faith Box Office Collection Day 1 Shieladitya Moulik Sudipto Sen
चरक - फेयर ऑफ फेथ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के मुख्य कलाकार
फिल्म  'चरक: फियर ऑफ फेथ'  में अंजलि पाटिल, साहिदुर रहमान, शशि भूषण, संखदीप बनर्जी और सुब्रत दत्ता जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण धवल जयंतीलाल गडा और सिपिंग टी सिनेमा ने सुदीप्तो सेन प्रोडक्शंस के सहयोग से किया है।
विज्ञापन
Charak: Fair of Faith Box Office Collection Day 1 Shieladitya Moulik Sudipto Sen
फिल्म चरक - फोटो : यूट्यूब
कहानी का सार
बंगाल के एक गांव में चरक त्योहार मनाया जाता है। लोग मानते हैं कि अगर किसी को बच्चा नहीं हो रहा या कोई मनोकामना पूरी नहीं हो रही, तो इस मेले में पूजा करने से वह पूरी हो जाएगी। लेकिन यह त्योहार खतरनाक रस्मों और अंधविश्वास से जुड़ा है, जो कहानी में डरावना मोड़ लेता है। 

यह भी पढ़ें: 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का पहला गाना 'छाप तिलक सब छीनी' हुआ रिलीज, अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की जमी केमिस्ट्री..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed