सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Meet With Sonu Sood And Hugged Him After Commenting On His Offer After Coming Back From Jail

अकड़ दिखाने के बाद सोनू सूद से मिले राजपाल यादव, पैपराजी के सामने एक्टर को मुस्कुराकर लगाया गले

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 06 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav With Sonu Sood: जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने अब सोनू सूद से मुलाकात की है। ये मुलाकात उनकी सोनू के ऑफर पर कमेंट के बाद हुई है। यहां देखिए वायरल वीडियो…

Rajpal Yadav Meet With Sonu Sood And Hugged Him After Commenting On His Offer After Coming Back From Jail
सोनू सूद और राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

चेक बाउंस मामले में फंसे राजपाल यादव अंतरिम बेल पर जेल से बाहर आने के बाद लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। कभी अपनी भतीजी की शादी के फंक्शन में डांस को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर वो सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब राजपाल यादव का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अभिनेता सोनू सूद के साथ मिलते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो तब सामने आया है, जब जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने सोनू सूद की बात पर निशाना साधा था। जबकि सोनू सूद ने राजपाल के जेल में जाने पर उनका समर्थन किया था और लोगों से उन्हें काम देने की अपील की थी।

Trending Videos

इस अंदाज में दिखे सोनू सूद और राजपाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राजपाल यादव और सोनू सूद साथ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों साथ चलते हुए दिख रहे हैं, फिर अचानक वे गले मिलते हैं और पैपराजी के लिए मुस्कुराते हुए पोज देते हैं। इस दौरान सोनू सूद जहां आसमानी रंग की शर्ट और नीली जींस में नजर आ रहे हैं। वहीं राजपाल यादव डार्क ब्लू टीशर्ट और व्हाइट पैंट में हैं। फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और इसे राजपाल यादव का बदला हुआ एटिट्यूड भी बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


 

राजपाल की मदद को आगे आए थे सोनू सूद
चेक बाउंस मामले में जब राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था और उन्हें जेल जाना पड़ा था, तब सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए थे। सोनू ने राजपाल यादव की मदद को लेकर बात की थी और कहा था कि वो उन्हें फिल्म भी ऑफर कर रहे हैं।

राजपाल के समर्थन में सोनू ने कहा था, ‘राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने हमारे उद्योग को वर्षों तक जबरदस्त काम दिया है। कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाता है, प्रतिभा के कारण नहीं, बल्कि समय के क्रूर होने के कारण।

वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए – निर्माताओं, निर्देशकों, सहकर्मियों के लिए एक साथ खड़े होने का क्षण है।’

Rajpal Yadav Meet With Sonu Sood And Hugged Him After Commenting On His Offer After Coming Back From Jail
सोनू सूद और राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

राजपाल बोले- मुझे किसी से फिल्म मांगने की जरूरत नहीं
हालांकि, जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने किसी से मदद नहीं मांगी थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें फैलाई जाती हैं और लोग सच्चाई जाने बिना ही बात करते हैं। इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें किसी से फिल्म मांगने की जरूरत नहीं है।

सोनू सूद बोले- मैं किसी की भी मदद को तैयार
सोनू सूद ने उस समय शांत तरीके से जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर किसी एक्टर को मदद की जरूरत है, तो वे हमेशा आगे रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका इरादा सिर्फ एक्टर की मदद करना था, किसी को कम महसूस कराना नहीं। अब इस वीडियो में दोनों की अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed