'गिन्नी वेड्स सनी 2' का पहला गाना 'छाप तिलक सब छीनी' हुआ रिलीज, अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की जमी केमिस्ट्री
Chhaap Tilak Song: फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का पहला गाना 'छाप तिलक सब छीनी' रिलीज हो चुका है। इस गाने में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।
विस्तार
फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' एक रोमांटिक प्रेम कहानी है। इसमें मुख्य भूमिकाएं अविनाश तिवारी और मेधा शंकर निभा रहे हैं। फिल्म का पहला गाना 'छाप तिलक' आज शुक्रवार को रिलीज हो गया है। इस गाने में अविनाश और मेधा की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है।
फिल्म का गाना 'छाप तिलक सब छीनी' हुआ रिलीज
संगीतकार हीर ने इस गाने से बॉलीवुड डेब्यू किया है। उन्होंने अमन नूर के साथ मिलकर गाना बनाया है और अमन ने इसके बोल भी लिखे हैं। फिल्म का पहला गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 'छाप तिलक' शादी सीजन के लिए बेहतरीन गाना है।
गाने को लेकर अविनाश की राय
अविनाश तिवारी ने गाने के बारे में कहा, 'इस फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में संगीत बहुत महत्वपूर्ण होता है। 'छाप तिलक' हमारे लिए ठीक वैसा ही है। उम्मीद है कि यह गाना सबकी प्लेलिस्ट में जगह बनाएगा। इसे सुनते ही मन नाचने लगेंगे।'
गाने को लेकर मेधा शंकर ने क्या कहा
मेधा शंकर ने कहा, 'यह फिल्म का पहला गाना है, इसलिए इसमें खास ऊर्जा है। मैं इसमें नाचते हुए खुद को रोक नहीं पाई। हीर और अमन ने बहुत अच्छा माहौल बनाया है। पैराडॉक्स के रैप के साथ यह इस सीजन का सबसे बड़ा डांस गाना बनेगा।'
गोने को लेकर अमन नूर की राय
अमन नूर ने बताया कि उन्होंने एक पुराने क्लासिक गीत को नए अंदाज में पेश किया है, लेकिन इसका मूल भाव वही रखा है। उन्होंने कहा, 'क्लासिक गीत को नए रूप में लाना चुनौती होती है। मैंने मूल भाव को बचाते हुए इसे ताजा बनाया।' यह गाना अमीर खुसरो के क्लासिक 'छाप तिलक सब छीनी' पर आधारित है।
फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के बारे में
'गिन्नी वेड्स सनी 2' जी स्टूडियोज और सौंदर्या प्रोडक्शंस की है। इसे विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने बनाया है। प्रशांत झा ने कहानी लिखी है और निर्देशन भी किया है। यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Charak Box Office Day 1: पहले दिन 'चरक' को नहीं मिले दर्शक, क्रिटिक्स की तारीफ के बावजूद रहा बुरा हाल
कमेंट
कमेंट X