सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Trailer Reaction Fans Praise Dialogue And Ranveer Singh Action Scenes

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर देख फैंस ने दी प्रतिक्रिया, बोले- एक हजार करोड़ी फिल्म; डायलाॅग्स ने जीता दिल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 07 Mar 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Trailer Reaction: शनिवार को फिल्म ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर सामने आया। फिल्म जल्द ही थिएटर में रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। जानिए, इस ट्रेलर पर फैंस ने किस तरह के रिएक्शन दिए हैं।

Dhurandhar 2 Trailer Reaction Fans Praise Dialogue And Ranveer Singh Action Scenes
फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

‘अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, हिंदुस्तान तय करेगा...’ ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर रिलीज के बाद यह डायलॉग ट्रेड करने लगा है। फैंस ट्रेलर और इसमें बोले गए डायलाॅग्स पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। रणवीर सिंह के किरदार हमजा और जसकिरत सिंह का अंदाज भी नेटिजंस को पसंद आया है। जानिए, किस तरह के रिएक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को मिले हैं। 

Trending Videos

ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer: जारी हुआ 'धुरंधर 2' का ट्रेलर, बदला लेने के मूड में दिखे रणवीर; जानिए क्या है खास? 

रणवीर सिंह के एक्शन-एक्टिंग को जमकर सराहा 
‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर का फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शनिवार को यह ट्रेलर रिलीज हुआ। रणबीर सिंह हमजा और जसकिरत सिंह के किरदार में डबल एंटरटेरमेंट दर्शकों को देने वाले हैं। रणबीर कपूर के दोनों लुक फैंस को पसंद आए हैं। एक यूजर ने ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब बोलो हेटर्स रणवीर सिंह एक साइड कैरेक्टर है। रहमान डकैत ने उसे ओवरशैडो कर दिया था। उनका किरदार तो अब शुरू हुआ है।’ इसी तरह एक कमेंट में कहा गया, ‘कई लोगों ने रणवीर को साउथ एक्टर्स के साथ करीब होने के लिए ट्रोल किया और कहा कि वह एक मौका पाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन देखिए अब ‘धुरंधर’ की वजह से कई साउथ फिल्में पोस्टपोन हो रही हैं। रणवीर सच में इस कमबैक के हकदार थे। मैं रणवीर की सफलता देखकर सच में खुश हूं।’ इसी तरह के कई कमेंट्स रणवीर सिंह को लेकर किए गए हैं।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Trailer Reaction Fans Praise Dialogue And Ranveer Singh Action Scenes
फिल्म 'धुरंधर 2' के ट्रेलर पर रिएक्शन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
डायलॉग और म्यूजिक ने जीता फैंस का दिल 
‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत में एक डायलॉग है, ‘पड़ोस में रहते हैं…जो बिगाड़ना है बिगाड़ लो’ और ‘अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल, हिंदुस्तान तय करेगा’ जैसे डायलॉग पर भी फैंस ने रिएक्शन दिए हैं। इन्हें मजेदार बताया है। यूजर्स का कहना है कि यह डायलॉग फिल्म देखने के लिए उत्सुक करते हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ‘धुरंधर 2’ के कारण 10 फिल्म पोस्टपोन हो गई इससे पता चलता है कि इस फिल्म का कितना क्रेज है। 






कब रिलीज होगी फिल्म ‘धुरंधर 2’? 

'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे किरदार भी नजर आएंगे। ट्रेलर में भी इनमें से कई किरदारों की झलक मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed