Dhurandhar 2: आसमान छू रही 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू टिकट की कीमत, दिल्ली में ऐसा है हाल
Dhurandhar 2 Paid Previews: दिल्ली में 'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू टिकट की कीमत काफी ज्यादा है। 18 मार्च को इस फिल्म का पेड प्रीव्यू होगा।
विस्तार
दिल्ली में 'धुरंधर 2' पेड प्रीव्यू के लिए सबसे सस्ते टिकट की कीमत 350 रुपये है। जबकि सबसे महंगा टिकट 2200 रुपये का है। टिकट बुकिंग एप बुक माय शो पर टिकट बुक करते समय दिखा रहा है कि 'सीटें तेजी से भर रही हैं।'
18 मार्च की एडवांस बुकिंग को देखते हुए, कहा जा सकता है कि 'धुरंधर 2' की शुरुआत अच्छी होने वाली है।
आज सुबह 11 बजे 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें रणवीर सिंह नए लुक में भी नजर आए हैं। वह जबरदस्त एक्शन मोड में हैं। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और दूसरे कलाकारों का अभिनय भी काफी अच्छा है।
Told you it was personal . . .
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) March 7, 2026
Trailer Out Now
Book Now for Paid Previews on 18th March only.
🔗- https://t.co/xjI12DMQCm#DhurandharTheRevenge releases worldwide on 19 March, on Gudi Padwa, Ugadi, and Eid.
Hindi | Telugu | Tamil | Kannada | Malayalam @rampalarjun… pic.twitter.com/rvBfp0SKeZ
'धुरंधर 2' का ट्रेलर शेयर करते हुए, रणवीर सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा 'कहा था ना यह पर्सनल है... ट्रेलर रिलीज हो गया है। 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के लिए अभी बुक करें। धुंरधर द रिवेंज 19 मार्च को दुनियाभर में ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा पर रिलीज हो रही है। यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में है।'
कमेंट
कमेंट X