सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neena Gupta Shares A Video Of Her First Tv Serial Dard On Instagram Fans Felt Nostalgic

नीना गुप्ता ने अपने पहले टीवी सीरियल की यादें की शेयर, फैंस हुए नॉस्टैल्जिक; कहा- ‘वो गोल्डन पीरियड था’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 07 Mar 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Neena Gupta: नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने पहले सीरियल से जुड़ी यादें शेयर की। जानें कौन सा था नीना गुप्ता का पहला शो, जिसकी प्रोड्यूसर भी खुद नीना गुप्ता ही थीं। 

Neena Gupta Shares A Video Of Her First Tv Serial Dard On Instagram Fans Felt Nostalgic
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @neena_gupta
विज्ञापन

विस्तार

Neena Gupta: एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने पहले शो से जुड़ी यादें साझा की हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर इसकी जानकारी दी। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में खूब प्यार बरसाया। 

Trending Videos

शो की प्रोड्यूसर भी थीं नीना 
नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि ‘दर्द’ उनका पहला टीवी सीरियल था। खास बात यह भी है कि इस शो में उन्होंने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की थी, बल्कि इसे प्रोड्यूस भी किया था। जैसे ही यह क्लिप सामने आया, दूरदर्शन के दौर को याद करने वाले दर्शकों के बीच यह तेजी से चर्चा में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

कमेंट सेक्शन में लोगों ने बरसाया प्यार 
वीडियो देखने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी भावनाएं जाहिर कीं। कई लोगों ने लिखा कि उस समय के टीवी शोज में एक अलग सादगी और गहराई होती थी, जो आज के दौर में कम देखने को मिलती है।

एक यूजर ने लिखा, ‘काश 80 और 90 के दशक के दूरदर्शन शोज के लिए एक अलग चैनल हो, सच में वो गोल्डन एज था।’ वहीं एक अन्य फैन ने इच्छा जताई कि ‘दर्द’ और ‘सांस’ जैसे क्लासिक शोज को किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिर से रिलीज किया जाए।

नीना गुप्ता के इस पोस्ट ने उनके लंबे करियर की याद भी दिला दी। वे कई वर्षों से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रही हैं और आज भी अपनी दमदार एक्टिंग और कॉन्फिडेंस से लोगों को प्रेरित करती हैं।

वर्क फ्रंट
66 साल की उम्र में भी नीना गुप्ता इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। फैंस अक्सर उनकी बेबाक शख्सियत और ग्रेसफुल एजिंग की तारीफ करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता हाल के समय में ‘पंचायत’, ‘मसाबा मसाबा’ और फिल्म ‘ऊंचाई’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)


हाल ही में उन्हें संजय मिश्रा के साथ फिल्म ‘वध 2’ में भी देखा गया। वध में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की एक्टिंग की लोगों ने काफी तारीफ की और इसे क्रिटिक्स से भी काफी सराहना मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed