आलिया को भाया रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, राम गोपाल वर्मा ने की खुलकर तारीफ; करण जौहर बोले- सबका बाप
Celebs Praises Dhurandhar 2 Trailer: ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक इसे पसंद कर रहे हैं। अब कई सेलेब्स की ट्रेलर पर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जानिए किसने क्या कुछ कहा…
विस्तार
रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक इस ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने जहां ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को शानदार बताया है, वहीं राम गोपाल वर्मा ने भी खुलकर प्रशंसा की है।
राम गोपाल वर्मा ने की तारीफ
‘धुरंधर’ के प्रशंसक रहे राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर आदित्य धर की फिल्म और ट्रेलर की तारीफ करते हुए एक लाइन का संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘यह तो आसमान छू लेने वाला है। आदित्य धर बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’
This is STRATOSPHERIC LEVEL .. @AdityaDharFilms is on a RAMPAGE of REVENGE #Dhurandhar2 https://t.co/UXOO504Xtl
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 7, 2026
आलिया बोलीं- कमाल का ट्रेलर
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम पर ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर शेयर करते हुए इसकी तारीफ की है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बीस्ट मोड ऑन!!! यह ट्रेलर तो कमाल का है!’
अनिल कपूर को पसंद आया ट्रेलर
अनिल कपूर को भी रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है। उन्होंने इसे बीस्ट मोड बताते हुए कमाल का ट्रेलर बताया है। अनिल कपूर ने ट्रेलर को लेकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है।
करण जौहर ने भी की तारीफ
निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ट्रेलर को बाप ट्रेलर बताया है। उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की है।
19 मार्च को रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर में रणवीर सिंह जसकिरत सिंह रंगी के रूप में वापसी करते नजर आ रहे हैं। वो लयारी पर कब्जा करने के लिए चल रहे सत्ता संघर्ष में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यह एक जबरदस्त बदला लेने का वादा करता है, जिसमें अर्जुन रामपाल और संजय दत्त अपने सबसे खूंखार अवतार में लौटते हैं और पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक दिखाई देते हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
कमेंट
कमेंट X