सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar 2 Trailer release ranveer singh in action mode there one thing special

Dhurandhar 2 Trailer: जारी हुआ 'धुरंधर 2' का ट्रेलर, बदला लेने के मूड में दिखे रणवीर; जानिए क्या है खास?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 07 Mar 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Trailer Release: फिल्म 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें रणवीर सिंह एक्शन अवतार में नजर आए हैं। बाकी कलाकारों का अभिनय देखने लायक है।

Dhurandhar 2 Trailer release ranveer singh in action mode there one thing special
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर 2' का दर्शकों को काफी इंतजार है। कुछ ही दिनों में यह सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी किया है, जो काफी दमदार है। ट्रेलर ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या खास है?
Trending Videos

Dhurandhar 2 Trailer release ranveer singh in action mode there one thing special
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
3 मिनट 25 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह एक्शन मोड में हैं। वह पहले से ज्यादा आक्रामक दिखे हैं। इसमें सवाल उठाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी का बादशाह कौन होगा। ट्रेलर देखने से लगता है कि ल्यारी के बादशाह रणवीर सिंह बन गए हैं। एक सीन में पाकिस्तान के लोग रणवीर की जीत का जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। ट्रेलर में आगे नजर आता है कि ल्यारी के लोगों को जब रणवीर सिंह की सच्चाई का पता चलता है तो वो हैरानी जताते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)




ट्रेलर की खास बात
खास बात यह है कि ट्रेलर में रणवीर सिंह एक नए लुक में नजर आए हैं। ऐसा लगता है कि वह बदला लेने के मूड में हैं। रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त दमदार किरदार में नजर आए हैं। अर्जुन रामपाल पहले से ज्यादा खतरनाक दिखे हैं। ट्रेलर में डबल एक्शन और डबल धमाका है। ट्रेलर का डायलॉग 'पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा।' बहुत दमदार लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Trailer release ranveer singh in action mode there one thing special
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब
बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगी भिड़ंत
बताते चलें कि सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसी दिन फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। ऐसे में ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत नहीं होगी। 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने जानकारी दी है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से फिल्म की रिलीज टल गई है। अब यह 4 जून को रिलीज होगी।

Dhurandhar 2 Trailer release ranveer singh in action mode there one thing special
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब
ख्याल रहे कि 'धुरंधर 2' का पहला पार्ट 'धुरंधर' 05 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार थे। दर्शकों ने फिल्म को खूब सराहा था। सिनेमाघरों में यह फिल्म एक महीने से ज्यादा वक्त तक बनी रही। भारत के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 838.50 करोड़ रुपये, वहीं दुनियाभर में इसने 1305.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed