सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two cow smugglers died after jumping into Mahanadi in Mahasamund

Chhattisgarh: डर से महानदी में कूदे तीन गौ तस्कर, दो की हुई मौत; एक गंभीर रूप से घायल

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 07 Jun 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद जिले में तीन गौ तस्कर पुल से महानदी में कूद गए। इस दौरान दो तस्करों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

Two cow smugglers died after jumping into Mahanadi in Mahasamund
आरंग थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत महानदी में कूदने से दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल सद्दाम कुरैशीका इलाज रायपुर के एक अस्पताल में जारी है। फिलहाल घटना की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। मामले में आरंग पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं.  घटना में चांद मियां और गुड्डू खान की मौत हो गई है। 



घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। ट्रक में गौ तस्करी की आशंका के चलते कुछ लोगों द्वारा महासमुंद जिले के पटेवा क्षेत्र से वाहन का पीछा किया गया। महानदी पुल आने के बाद ट्रक चालक और उसमें सवार दो अन्य युवक पकड़े जाने के डर से पुल से महानदी में कूद गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक जिस स्थान पर कूदे वहां पानी नहीं था और इसी के चलते युवकों के साथ ये घटना हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर आरंग थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पर चांद मियां की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गुड्डू खान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, सद्दाम की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक से 24 भैंस बरामद की हैं, जिसमें दो की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
Trending Videos


एएसपी रायपुर ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया कि घटना में दो युवकों की मौत हुई है। एक गंभीर रूप से घायल है, लेकिन घायल युवक घटना के बारे में बताने की हालत में नहीं है। मृतकों की मौत की वजह के लिए बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। आने पर मौत की सही वजह का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed