Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Unemployment rate has risen by 4.5% under cg government said Sushil anand Shukla

'बीजेपी सरकार में बढ़ी 4.5 फीसदी बेरोजगारी दर': सुशील बोले- 5 साल में 1 लाख नौकरी का वादा देकर युवाओं से ठगी

Wed, 25 Nov 2026 10:04 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 10:04 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने मोदी की गारंटी में वादा किया था कि प्रदेश में 5 साल में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। आज प्रदेश के सरकारी विभागों में लगभग 1 लाख दस हजार से अधिक पद खाली है।

विज्ञापन
Unemployment rate has risen by 4.5% under cg government said Sushil anand Shukla
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बेरोजगारी दर को लेकर राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तीन साल में युवाओं को रोजगार न देकर उनसे रोजगार छीनने का काम किया है। कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी दर मात्र 0.60 प्रतिशत था। भाजपा सरकार बनने के बाद बेरोजगारी दर बढ़ी है। आज बेरोजगारी दर 4.5 प्रतिशत है। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि साय सरकार के तीन साल में बीएड शिक्षक, अतिथि शिक्षक, विद्या मितान, क्रेडा के संविदा कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, वन विभाग के संविदा कर्मचारियों, गोठान महिला स्व सहायता समूह, रीपा के तहत रोजगार प्राप्त कर रहे लोगों को काम से बेदखल किया गया, ई-श्रेणी के लाइसेंस में काम कर रहे युवाओं से भी काम छिन गया है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप है। कोई नई भर्ती पूरी नहीं हुई है। पूर्व से चल रही भर्ती में भी नियुक्तियां नहीं दी जा रही है। हर विभाग में काम करने वाले युवाओं से उनका हक अधिकार को छीना गया है। ऐसे में साय सरकार का रोजगार देने का दावा सरासर जुमला और मनगढ़ंत आंकड़े हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने मोदी की गारंटी में वादा किया था कि प्रदेश में पांच साल में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। आज प्रदेश के सरकारी विभागों में लगभग 1 लाख दस हजार से अधिक पद खाली है। अकेले शिक्षा विभाग में 57 हजार पद खाली है, स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ के 18 हजार से अधिक पद खाली है, उच्च शिक्षा विभाग में 3700 पद खाली है, पीडब्ल्यूडी में 6 हजार पद खाली है, सहकारिता विभाग में 4000, पीएचई 35, वन विभाग में 6000, जेल में 1200, ग्रामीण विकास में 8000, पुलिस विभाग में 7000, आदिम जाति कल्याण 7 हजार पद खाली है। सरकार यदि इच्छाशक्ति दिखाये तो एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी में एक माह के अंदर रख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तीन साल में कितने युवाओं को सरकारी नौकरी में भर्ती का अवसर दिया गया है कितने मजदूरों को काम दिया गया है रोजगार देने के लिए क्या नई योजना लायी गयी है? भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में यूपी की तरह युवा रोजगार के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं सिर का मुंडन करवा रहे हैं बीएड, डीएड शिक्षक आंदोलन कर रहे।


सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश के युवाओं को एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती देने का वादा किया था, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा था, तीन साल में एक भी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दे पाई है बल्कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान रोजगार देने चलाई जा रही सारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। साय सरकार विज्ञापन वाली सरकार है, झूठे आंकड़े जारी करके रोजगार देने में अपनी नाकामी पर पर्दा करने में लगी हुयी हैं। प्रदेश के सड़कों पर जो युवाओं का भीड़ दिख रहा है, आंदोलन दिख रहा है, वह सरकार को आईना दिखा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed