सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Western disturbance will change the weather of Chhattisgarh, chances of rain in northern parts

CG Weather News: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, उत्तरी भागों में बारिश के आसार, बढ़ेगा तापमान

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Feb 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

रविवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है, लेकिन सोमवार से उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में बादल सक्रिय हो सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Western disturbance will change the weather of Chhattisgarh, chances of rain in northern parts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलाव के संकेत दे रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है, लेकिन सोमवार से उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में बादल सक्रिय हो सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहा है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है।
Trending Videos


मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर अफगानिस्तान और उससे लगे क्षेत्रों में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर से लेकर 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान के ऊपर भी करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक प्रेरित चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है। इन मौसमी प्रणालियों का असर धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, जबकि 2 फरवरी से उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में वर्षा की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। इसके अलावा 5 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना जताई गई है, जिसका अप्रत्यक्ष असर प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि आने वाले दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे ठंड का असर कुछ हद तक कम हो सकता है। राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में रविवार की सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन के समय मौसम सामान्य रूप से साफ रह सकता है और धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेत से जुड़े कार्यों की योजना मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बनाएं। वहीं सुबह के समय धुंध के कारण वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed