सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police have arrested two suspects in the misdeed of a minor girl

Durg-Bhilai News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 अन्य की तलाश

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
Police have arrested two suspects in the misdeed of a minor girl
दोनों आरोपी
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग के साथ 6 वर्षों तक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, 4 अन्य आरोपियों की तलाश में जुट हुई है।

Trending Videos


दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला थाना में मामला दर्ज करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी होटल मैनेजर विजय स्वाइन और पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार अनिल चौधरी बताए जा रहे हैं। वहीं, 4 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पीड़िता ने इस पूरी घटना के संबंध में जब अपनी मां को जानकारी दी। तब जाकर पीड़िता की मां ने 30 जनवरी को भिलाई स्थित महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।  उसके मुताबिक अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 तक कुल 6 आरोपियों ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया है। आरोपियों द्वारा नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद यह क्रूरता आरोपियों के द्वारा जारी रही। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों ने पीडब्ल्यूडी में संविदा में नौकरी लगाने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसी दौरान आरोपियों द्वारा उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल और नौकरी से निकलवाने की धमकी दे रहे। वहीं, फरार आरोपियों में राजनीतिक पार्टी और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी जुड़े हुए है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed