{"_id":"69c138af8b029f09770b5233","slug":"durg-transgender-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4082085-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: आरपीएफ ने ट्रेन में यात्रियों को परेशान करने वाले 12 किन्नरों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: आरपीएफ ने ट्रेन में यात्रियों को परेशान करने वाले 12 किन्नरों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार
आरपीएफ ने बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले 12 किन्नरों को गिरफ्तार किया। लगातार शिकायतों के बाद रविवार को यह कार्रवाई की गई। उन्हें रेलवे एक्ट के तहत न्यायालय भेजा गया।
आरपीएफ ने ट्रेन में किन्नरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन नंबर 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस में कार्रवाई करते हुए 12 किन्नरों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ को लगातार यात्रियों से शिकायत मिली रही थी कि किन्नरों द्वारा ट्रेन में परेशान और अवैध वसूली की जा रही है। आरपीएफ की टीम ने शिकायतों के आधार पर रविवार को विशेष टीम बनकर बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस में कार्रवाई की है।
Trending Videos
बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही थी। इसी दौरान आरपीएफ को सूचना मिली कि कुछ किन्नर ट्रेन के अलग-अलग कोच में जाकर यात्रियों से जबरन पैसे मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ दुर्ग की टीम ने ट्रेन के दुर्ग पहुंचते ही कार्रवाई की और ट्रेन में मौजूद 12 किन्नरों को हिरासत में लेकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। कई यात्रियों ने लिखित और मौखिक शिकायत दी थी कि ट्रेन में यात्रा के दौरान उनके साथ किन्नरों द्वारा जबरदस्ती पैसे मांगे जा रहे थे। मना करने पर बहस कर दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रेन में मौजूद 12 किन्नरों को हिरासत में लिया गया। आरपीएफ ने सभी किन्नरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सभी किन्नरों को पूछताछ के बाद संबंधित न्यायालय में भेजा गया। वहीं ट्रेनों में यात्रियों को परेशान करने और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ आगामी समय में भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।