सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Girls outperform boys in Rajasthan Board 10th result with 94.20% pass percentage

RBSE 10th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में छाई लड़कियां, लड़कों को पछाड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 24 Mar 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

RBSE 10th Result 2026 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की तरफ से जारी किए गए परिणाम के मुताबिक इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

Girls outperform boys in Rajasthan Board 10th result with 94.20% pass percentage
राजस्थान 10वीं बोर्ड का परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान दसवीं बोर्ड का रिजल्ट मंगलवार को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया। प्रदेश सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर पहुंच कर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दफ्तर से रिजल्ट की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश के 10 लाख 68 हजार 109 छात्रों का लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त हो गया। बोर्ड की तरफ से जारी किए परिणाम के मुताबिक इस बार के भी रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है।  

Trending Videos


10,66,561 छात्र-छात्राओं ने कराया था पंजीकरण
राजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का परिणाम 94.23 रहा है। वहीं, छात्राओं का 94.20 फीसदी रहा। छात्रों का 93.63 फीसदी रिजल्ट रहा। बोर्ड द्वारा जारी किए गए डाटा के मुताबिक इस बार 10वीं के परीक्षा के लिए कुल 10,66,561 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था। इनमें से 10,49,068 ने परीक्षा दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कों पर लड़कियां भारी
इस वर्ष कुल परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के 93.06 प्रतिशत की तुलना में 1.17 प्रतिशत अधिक है। परिणामों में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.90 रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 93.63 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बार का रिजल्ट कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। पहली बार 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले जारी किया गया है। साथ ही, बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब मार्च महीने में ही रिजल्ट घोषित किया गया है। गौरतलब है कि इस साल 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर फरवरी के अंत तक आयोजित की गई थीं। 

यहां चेक करें अपना रिजल्ट
 
पिछले साल भी लड़कियों ने मारी थी बाजी
राजस्थान 10 वीं बोर्ड 2025 के नतीजों की बात करें तो पहले स्थान पर भावना थीं, जिन्होंने 99.67% अंक हासिल करके पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। दूसरे स्थान पर पूजा भादू और वंदना तंवर ने जगह बनाई थी। दोनों ने बराबर अंक अर्जित किया था। इनका प्रतिशत  99.50% था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed