सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rumors created stir in Bikaner fuel panic in city due to news of petrol and diesel running out

Bikaner News: बीकानेर में अफवाहों ने मचाया हड़कंप, पेट्रोल-डीजल खत्म होने की खबर से शहर में फ्यूल पैनिक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Bikaner News: बीकानेर में सोमवार शाम पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैलने के कारण पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ गई। लोग अपनी गाड़ियों के साथ-साथ बड़े कैन लेकर भी पंपों पर पहुंचे।

Rumors created stir in Bikaner fuel panic in city due to news of petrol and diesel running out
पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर शहर में सोमवार की शाम पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ गई, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया। लोगों में अफवाह फैल गई कि पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है और हड़ताल शुरू हो गई है। इसके चलते पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, अफरा-तफरी मच गई और लोग जल्दबाजी में अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने लगे।

Trending Videos




अफवाहों से शुरू हुआ पैनिक
दरअसल, देर शाम कुछ पेट्रोल पंप अस्थायी रूप से बंद हो गए थे, जिससे अफवाहों को हवा मिली। सोशल मीडिया और आपसी बातचीत के जरिए यह खबर फैलते ही लोग बिना पुष्टि किए पंपों की ओर दौड़ पड़े। कई जगह हालात ऐसे बन गए जैसे ईंधन की भारी किल्लत हो गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बीकानेर में  पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं'
बीकानेर पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के सचिव अनिल शर्मा ने स्पष्ट किया कि शहर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और न ही किसी तरह की हड़ताल चल रही है। उन्होंने बताया कि कुछ पंप एडवांस भुगतान न होने के कारण अस्थायी रूप से बंद हुए थे, जिससे उनका स्टॉक खत्म हो गया था। हालांकि, रात तक सप्लाई पहुंच गई और मंगलवार सुबह से सभी पंप सामान्य रूप से चालू हैं।

ये भी पढ़ें: थाने से वर्दी चुराकर बना ‘फर्जी जवान’, फिर डीजे पर जमकर नाचा युवक; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आमजन से प्रशासन की अपील
बीकानेर के जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि शहर में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह घबराहट में आकर भीड़ न बढ़ाएं। प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed