सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: JDU MLA Anant Singh reached among the people of Mokama with a convoy of vehicles, road show

Anant Singh: 100 गाड़ियों का काफिला लेकर मोकामा की जनता के बीच पहुंचे अनंत सिंह, कहा- अब बेटा लड़ेगा चुनाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़ Published by: Aditya Anand Updated Tue, 24 Mar 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: साढ़े चार महीने बाद जेल से बाहर निकले बाहुबली अनंत सिंह आज पटना से मोकामा पहुंचे। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। समर्थकों ने आतिशबाजी की। अनंत सिंह ने पहले अपनी कुलदेवी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद जनता से मिलने निकल गए। 

Bihar News: JDU MLA Anant Singh reached among the people of Mokama with a convoy of vehicles, road show
विधायक अनंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मोकामा से जनता दल यूनाईटेड विधायक अनंत सिंह जेल से निकलने के अगले दिन यानी मंगलवार को रोड से कर रहे हैं। जगह-जगह पर समर्थक उनका स्वागत करे रहे हैं। अनंत सिंह के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। कुछ समर्थकों ने तो अनंत सिंह को शेर ए बिहार तक की उपाधि दे दी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जदयू विधायक ने कहा कि हमलोग बड़हिया में माता का दर्शन करने जा रहे हैं। अब वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब उनके बेटे अगर मोकामा में घूमेगा और लोगों की मदद करेंगे तो चुनाव लड़ सकते हैं। 

Trending Videos


जदयू विधायक अनंत सिंह आज सुबह करीब नौ बजे पटना स्थित अपने आवास से 100 से अधिक लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र मोकामा के लिए रोड शो पर निकले। रास्ते में जगह-जगह सैकड़ों समर्थक फूल-माला लेकर उनके स्वागत के लिए खड़े दिखे। अथमलगोला के सबनीमा गांव में भी बड़ी संख्या में समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। वहां वे कुछ देर रुके, लोगों से मुलाकात की और फिर काफिला आगे बाढ़ के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: 'बिहार के 21 जेलों में 44 आवासीय भवन बनाएगी सरकार', सम्राट चौधरी ने यह जानकारी देते हुए क्या कहा?

बाढ़ में भी उमड़ी समर्थकों की भीड़
बाढ़ शहर के एसबीआर चौराहे पर भी सुबह से ही सैकड़ों समर्थक उनके इंतजार में खड़े थे। बाढ़ पहुंचते ही उनकी एक झलक पाने के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। अनंत सिंह ने मुस्कुराते हुए फूल-मालाएं स्वीकार कीं और समर्थकों का अभिवादन किया। इसके बाद वे शहर के व्यस्त चौराहों से होते हुए अपने पैतृक गांव नदावां पहुंचे।



मंदिर बनाने की मांग पर अनंत सिंह क्या कहा?
नदवां गांव में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। बेऊर जेल से रिहाई के बाद गांव के लोग उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अपने बीच उन्हें देखकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान गांव में जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद अनंत सिंह अपने काफिले के साथ नदवां गांव में अपनी कुलदेवी के पास पहुंचे। यहां पर पूजा-अर्चना की। यहां पुजारी ने उनसे गांव में शिव मंदिर निर्माण की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि एकदम मंदिर बनाया जाएगा। सबकुछ भगवान का ही दिया हुआ है। नदवां में कुलदेवी की पूजा के बाद वह गाड़ियों के काफिले के साथ वह बड़हिया में माता का दर्शन करने निकल गए। इस दौरान रास्ते भर वे समर्थकों से मिलते रहे, उनका हालचाल जाना और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। साथ ही आगे भी मिलकर समस्याएं सुनने का भरोसा दिलाया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed