सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vigilance tightens its grip on Shivhar DDC Brijesh Kumar raids at several locations in disproportionate case

Bihar: शिवहर के DDC बृजेश कुमार पर निगरानी का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई ने शिवहर के डीडीसी बृजेश कुमार के ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की। डीडीसी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है।
 

Vigilance tightens its grip on Shivhar DDC Brijesh Kumar raids at several locations in disproportionate case
शिवहर मे छापेमारी करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवहर के वर्तमान उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी बृजेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Trending Videos


करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने का आरोप
विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं 13(1)(b), 13(2) और 12 के तहत कांड संख्या 11/2026 दर्ज किया है। आरोप है कि बृजेश कुमार ने अपने सेवा काल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अवैध तरीके से लगभग 1 करोड़ 84 लाख 32 हजार 900 रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उनके ज्ञात आय स्रोतों से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह-सुबह ही टीम ने की कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, निगरानी टीम ने सुबह-सुबह ही कार्रवाई शुरू कर दी। विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई बेतिया, सीतामढ़ी और शिवहर स्थित सरकारी कार्यालयों और आवासीय परिसरों में चल रही है। शिवहर स्थित आवास के बाद अब समाहरणालय स्थित कार्यालय में भी छापेमारी की जा रही है।

टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
छापेमारी के दौरान टीम द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेज, निवेश से जुड़े कागजात और अन्य संपत्ति से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि जांच के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: गोपालगंज में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, घात लगाए बदमाशों ने किया हमला

'जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की जा रही कार्रवाई'
निगरानी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed